भगवान शांतिनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया। –
निवाई :

गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी संसध के सान्निध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन धर्म के सोलवें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का ज्ञान कल्याणक दिवस अनेक धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन नसियां मंदिर जी में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का कलशाभिषेक करके विश्व में शांति की कामना के लिए श्रद्धालुओं ने महा शांतिधारा की।
बुधवार को ज्ञान कल्याणक के अवसर पर महेन्द्र चंवरिया सुनील भाणजा ने भगवान शांतिनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के साथ नित्य नियम की पूजा अर्चना की । सभी जैन मंदिरों में भगवान शांतिनाथ की पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए गए। जौंला ने बताया कि इस मौके पर णमोकार महामंत्र पाठ भक्तामर के पाठ मूलनायक भगवान शांतिनाथ चालीसा के साथ महावीर वन्दना का उच्चारण किया गया। इसी तरह दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर बिचला जैन मंदिर नसियां जैन मंदिर अग्रवाल जैन मंदिर , पार्श्वनाथ जैन मंदिर शिवाजी कालोनी चन्द्र प्रभु जैन मंदिर बंपुई वालो का चेत्यालय, सुरजमल बाबाजी के चैत्यालय पार्श्वनाथ जैन मंदिर आदि जैन मंदिरों में शांतिनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव पर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर महावीर प्रसाद पराणा शिखरचंद काला मनोज पाटनी त्रिलोक रजवास सुनील भाणजा महेन्द्र चंवरिया शंभु कठमाणा सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर बुधवार को गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ने सन्त निवास नसियां जैन मंदिर में धर्म सभा को सम्बोधित किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

