सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर जी में होगी सिद्धो की महा आराधनासिद्ध भूमि पर सिद्धो की उपासना परिवार मित्रों के साथ करने की भावना श्री-हुकम काका
कोटा–
सिद्धक्षेत्र तीर्थराज श्रीसम्मेद शिखरजी पावन भूमि पर श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान व विश्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से 17मार्च से 25मार्च भगवान श्री पुष्पदंत स्वामी के दरबार में श्रावक श्रेष्ठी राजेन्द्र कुमार प्रकाश जैन हुकम जैन काका अध्यक्ष चांदखेड़ी कमेटी द्वारा किया जा रहा है।इस हेतु आज कोटा से 250लोगो का दल रवाना हुए जिन्हें नगर के प्रमुख जनों ने पुष्प हार पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया।
250 सदस्यों से भी अधिक भक्तो के साथ भक्ति की भावना है–हुकम काका
इस दौरान चांदखेड़ी कमेटी के अध्यक्ष हुकम काका ने कहा कि अनादि निधन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर भारत-भूमि का एक अनुपम तीर्थ क्षेत्र है। 20 तीर्थंकरों व करोड़ो मुनिराजों की निर्वाण भूमि सिद्धक्षेत्र शिखरजी के 251 सदस्यों से ज्यादा के साथ यात्रा एवं श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के भाव हरसौरा परिवार के हुए है। जिसने आकार लिया – पावन तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी यात्रा एवं श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान व विश्व कल्याण महायज्ञ का
उत्तम योग हो, तो ही सिद्ध भूमि पर श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान व विश्व कल्याण महायज्ञ के आयोजन का निमित बनता है और उस योग के पुण्य की तो कल्पना ही नहीं की जा सकती है,

जिसके आप साक्षी बनने जा रहे हैं इस पुण्य संयोग पर हरसौरा परिवार दादाबाड़ी कोटा की ओर से आप सबको शुभकामनाएं आपकी यात्रा मंगलमय हो तथा सकल पुण्य संचय हो
सभी की यात्रा को आनंद मय वनाना है-गोपाल एडवोकेट

दादाबाड़ी छात्रावास के उपाध्यक्ष गोपाल जैन एडवोकेट ने कहा कि आपकी यात्रा को आनन्दमय बनाने के लिए कुछ विशेष अनुरोध, यात्रा पूर्व की जानकारी, यात्रा कार्यक्रम, रेल की समय सारणी निम्नानुसार है। यात्रा को अमिट यादगार बनाने के लिए आपका तन, मन से सहयोग अपेक्षित है, ताकि यात्रा का उद्देश्य सार्थक एवं सफल सिद्ध हो सके।





सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है अनुराग जैन प्रदीप जैन
अनुराग जैन प्रदीप जैन ने कहा कि श्रेष्ठीगण यात्रियों के लिए ट्रेन, बस, आवास एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। ट्रेन, बस, आवास में आवंटित किये गये निर्धारित सीट, हाॅल/कमरे/ आदि की व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें। 
अशोक खादी ने कहा कि श्री शिखरजी सिद्धक्षेत्र की वंदना करने वाले सदस्य का ड्रेसकोड पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पजामा (नए कोरे वस्त्र धारण) एवं महिला वर्ग अपनी नई केसरिया रंग की साड़ी (नए कोरे) वस्त्र धारण करके प्रस्थान करेंगे. अभिशेक, शांतिधारा, पूजन, सिद्धचक्र विधान मण्डल पूजन, महाआरती, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (धार्मिक प्रश्नोत्तरी हाऊजी आदि) तेरहपंथी कोठी, मधुबन स्थित भगवान पुष्पदंत जिनालय के सामने हाॅल में होंगे।
सोध के भोजन की अलग से व्यवस्था बनाई गई है संजय दुगेरिया
संजय दुगेरिया ने कहा कि सभी श्रेष्ठीगण यात्रियों की दूध, चाय, अल्पाहार भोजन आदि की व्यवस्था शाश्वत भवन में की गई है।. सोध के अल्पाहार, भोजन आदि की व्यवस्था तेरापंथी कोठी पर की गई है इस दौरान चन्दूकाका सुनील जैन प्रतीक हरसौरा वैभव जैन सहित अन्य प्रमुख जन उपस्थित थे।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
