गणिनी पदारोहण दिवस

धर्म

आर्यिका संगम मति माताजी का गणिनी पदारोहण महोत्सव धूमधाम से मनाया
—————————
पादप्रक्षालन करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी होड़
—————————
निवाई: सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका संगम मति माताजी का 16 वां गणिनी पदारोहण महोत्सव एवं 50 वां अवतरण दिवस महोत्सव गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में सन्त निवास जैन नसियां मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला राकेश संधी ने बताया कि गणिनी आर्यिका संगम मति माताजी का पदारोहण महोत्सव पर अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी शुरुआत संगम मति माताजी का देवदर्शन के साथ हुआ इसके बाद संगम मति माताजी को जयधोष एवं गाजेबाजे के साथ कार्यक्रम स्थल ले जाया गया जहाँ आर्यिका संगम मति माताजी को 16 रजतमयी थाल पर श्रद्धालुओं द्वारा पादप्रक्षालन करते हुए मंचासीन हुये। जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा एवं त्रिलोक रजवास ने बताया कि बुधवार को माताजी के गणिनी पदारोहण महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया जिसका सौभाग्य अंशुल जैन दिल्ली महावीर प्रसाद पराणा दिनेश सोगानी त्रिलोक रजवास विमल जौंला ज्ञानचंद सोगानी विजय टोंग्या राकेश संधी सुनील भाणजा महेन्द्र चंवरिया को मिला। जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का मंगलाचरण प्रियंका पराणा एवं सविता बगडी़ ने सामूहिक नृत्य के साथ किया एवं गायिका कोमल जैन एवं राष्ट्रीय गायक कपिल जैन मध्यप्रदेश ने माताजी के जन्मोत्सव पर गीत की प्रस्तुति दी। जैन पाठशाला के नन्हे बालकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी।जौंला ने बताया कि आर्यिका संगम मति माताजी का पादप्रक्षालन करने का सोभाग्य गप्पू लाल राकेश कुमार जगतपुरा को मिला एवं शास्त्र भेंट करने का सोभाग्य ज्ञानचंद अजय कुमार महावीर प्रसाद सोगानी को मिला।
माताजी को वस्त्र भेंट का सोभाग्य जैन समाज शिवाड़ को मिला एवं महाआरती करने का सोभाग्य पारसमल महावीर प्रसाद पराणा को मिला। महोत्सव का संचालन अंशुल शास्त्री एवं महावीर प्रसाद पराणा ने किया। जौंला ने बताया कि महोत्सव के तहत विशुद्ध वर्धनी, णमोकार,जिनवाणी, पारसनाथ महिला मण्डल की महिलाओं ने एवं महिला मण्डल सवाईमाधोपुर, महिला मण्डल सावर, महिला मण्डल शिवाड़, महिला मण्डल कोटा, एवं महिला मण्डल किशनगड़,अपने डेस कोड सहित सभी स्थानीय युवा वर्ग ने तपस्वी सम्राट सन्मति सागर महाराज आचार्य विराग सागर महाराज आचार्य सिद्धांत सागर महाराज राष्ट्रीय संत पुलक सागर महाराज एवं संगम मति माताजी का अष्ट द्रव्य से पूजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किए। कार्यक्रम में शानू एण्ड पार्टी कोटा ने एक से बड़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में 16 लक्की डा निकाला गया जिसमें विजेता प्रतियोगी को संगम मति माताजी एवं संध संचालिका सोनम दीदी के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज निवाई एवं अतिथियों द्वारा विनयांजलि दी।

महोत्सव के साथ शांतिधारा, श्री जी के कलशाभिषेक, महिला मण्डल द्वारा डांडिया नृत्य,अतिथि सम्मान, गुरु गुणानुवाद, आशीर्वचन के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने आर्यिका संगम मति एवं विभाश्री माताजी को श्री फल चडा़कर आशीर्वाद लिया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *