निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज संघ सानिध्य में होने जा रहे संस्कार शिविर की पत्रिका का हुआ विमोचन
आगरा
हरिपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अमृत सुधा सभागार में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लकश्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगामी 19 से 29 सितम्बर के मध्य 30 वां श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन होने जा रहा है।


जिसको लेकर श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद,श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को आचार्य शांतिसागर सभागार हरीपर्वत में शिविर की पत्रिका का विमोचन किया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
