जय दू भारदी , जिनवाणी पाठशाला के पाठ्यक्रम की पुस्तक का विमोचन
परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री सुनील सागर जी महाराज के दीक्षा महोत्सव रजत संयम वर्ष में जय दू भारदी जिनवाणी पाठशाला का शुभारंभ कई स्थानों पर हो चुका है और कई गांव में अभी इसकी तैयारी चल रही है वही पर इधर आचार्य आदिसागर सागर अंकलीकर अंतर्राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा नरेन्द्र शाह परिवार द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए पाठशाला की पुस्तक का प्रकाशन कराया जिसका गिंगला में आचार्य श्री के सानिध्य में मुख्य अतिथि तथा गणमान्य लोगों ने विमोचन किया है।

