मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज के आशीर्वाद से एवम बाल ब्र विजय भैया लखनादौन) के सानिध्य में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में प्रथम सामाजिक “श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय” की स्थापना विधिविधान से हुईं।

धर्म

मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज के आशीर्वाद से एवम बाल ब्र विजय भैया लखनादौन) के सानिध्य में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में प्रथम सामाजिक “श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय” की स्थापना विधिविधान से हुईं।

कुआलालंपुर
यह कहे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी जिनधर्म की पताका चारो ओर फेल रही है। अब एक और अध्याय जुड़ गया जी हाँ विदेश की धरा सिंगापुर, दुबई, बैंकॉक, लंदन के बाद मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के आशीर्वाद और बाल ब्र विजय भैया (लखनादौन) के परम सानिध्य में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में प्रथम सामाजिक “श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय” की स्थापना विधिविधान से 23 जनवरी 2023 को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई।

 

 

 

 

पड़ोसी सिंगापुर जैन समाज के अध्यक्ष आशीष जैन जी ने बताया की मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज से आशीर्वाद एवम उन्ही के द्वारा प्रतिष्ठित प्रतिमा जी का विहार श्री सम्मेद शिखर गुणायतन तीर्थ से कुआलालंपुर मलेशिया के लिए 20 जनवरी को हुआ था। जिसे रजतमई वेदी में प्रतिमा को विराजमान किया गया और पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय की स्थापना हुई।

 

आशीष जैन ने बताया कि प्रतिमा जी विराजमान होने के बाद मलेशिया में रहने वाले जैन श्रावक, श्राविकाओ का उल्लास वह भक्ति देखते हुए बनती है।

यह चैत्याल्य स्थापित होने से भारत से मलेशिया जाने वाले जैन टूरिस्टों के लिए देव दर्शन की दुर्लभ सुगमता मिल गयी है।

सिंगापुर मलेशिया में भूमि के साथ शिखर बंध जिन मंदिर बने इसी भावना को साकार रूप देने में समाज का एक और प्रयास है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *