बच्चो के चेहरे खिले

राज्य

स्वेटर पाकर खिले नन्हे मुन्ने चेहरे
रामगंजमंडी 8 फरवरी। लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला द्वारा मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोसली में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वेटर पाकर के नन्हे-मुन्ने चेहरे खिल उठे। लोकसभाध्यक्ष बिरला द्वारा संपूर्ण कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र के एक लाख विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए हैं। उसी क्रम में रामगंजमंडी के रोसली विद्यालय में मंगलवार स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश गोइन ने इस अवसर पर लोकसभाध्यक्ष बिरला की सेवा भावना से अवगत करवाते हुए बताया की निर्धन व असहाय लोगों की सेवा में लोकसभाध्यक्ष पिछले कई दशकों से कार्य कर रहे हैं जो निरंतर जारी है। खैराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला, मंडल महामंत्री अखिलेश मेडतवाल, पूर्व प्रधान भगवान सिंह धाकड़ भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष न कौशल बाफना, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह शक्तावत व शिवलाल माली ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यापिका कौशल्या मीणा, टीम भूरा के आकाश वाडिया, जुनैद खान, समीर खान, निखिल पालीवाल, दिव्य बाफना व अभिषेक सिंह मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका रेखा गुप्ता ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *