पूर्णमति माताजी का पिड़ावा नगर में हुआ मंगल प्रवेश भव्य अगवानी से अभिभूत माता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसा लग रहा था कि चातुर्मास की अगवानी हुई हो

धर्म

पूर्णमति माताजी का पिड़ावा नगर में हुआ मंगल प्रवेश भव्य अगवानी से अभिभूत माता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसा लग रहा था कि चातुर्मास की अगवानी हुई हो
पिडावा
10 मार्च को आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी कि परम प्रभावक शिष्या आर्यिका 108 पूर्ण मति माताजी डूंगरपुर से विहार करते हुए कुण्डलपुर तीर्थ की और बिहार कर रही हैं।

 

 

इसी बीच में रविवार को कोटडी से विहार करते हुए पूज्य माताजी का पिडावा नगर में मंगल आगमन हुआ। जहा जैन समाज द्वारा हजारों कि संख्या में पहुकर कोटडी रोड पर माता जी संघ की मंगल आगवानी की।

 

जय जयकारों के बीच पूज्य माताजी संघ मुख्य मार्गो से होते हुए। खुंडुपरा नवीन जिन मंदिर में दर्शन किए । उसके बाद पूज्य माता जी का संघ श्री साँवलिया पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बडे मंदिर जी आया।

भव्य रहा माताजी का मंगल प्रवेश 

 

परम पूज्य पूर्णमति माताजी संघ का मंगल प्रवेश बहुत ही अभूतपूर्व रहा जिसकी सराहना पूज्य माताजी ने भी अपने उद्बोधन में करी। भव्य मंगल प्रवेश में आकर्षण का केंद्र बिंदु उज्जैन का गणेश बैंड ,रहा। इस आगवनी में सभी साधर्मी सफ़ेद वेशभूषा में एवं महिलाएं केसरिया परिधान में थी । इस भव्य अगवानी में महिला पुरुष जैन ध्वज लहराते आगे चल रहे थे।

 

 

यह मंगल अगवानी प्रमुख मार्गो से होती हुई बड़े दिन मंदिर पहुंची जहां पूज्य माता जी का मंगल उद्बोधन हुआ पूज्य माताजी ने कहा कि। जब अगवानी हुई तो ऐसा लग रहा था कि चतुर्मास कि अगवानी हुई हो , और पिडावा कि भक्ति उत्साह देखते हि बन रहा था। इसी के साथ भावना भाओ आगे देखते क्या होता है ? पूज्य माताजी ने मन कि अनुकूलता प्रतिकूलता के बारे में बताया । रात्रि में संघस्थ ऋतु दीदी के द्वारा प्रश्न मंच किया गया। धर्म सभा का संचालन राष्ट्रीय कवि अनिल जैन उपहार ने किया। 

मिली जानकारी अनुसार पूज्य माता जी के मंगल प्रवचन प्रातः बेला में अन्नपूर्णा पैलेस में होंगे। इसी के साथ दोपहर में 2 बजे पारसनाथ विधान बडे मंदिर जी में पूज्य माताजी सानिध्य में संपन्न होगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *