चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी से मेघा हाइवे रोड तक की लगभग 4 किलोमीटर लम्बी सडक को चौडा करने कीमांग की

धर्म

चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी से मेघा हाइवे रोड तक की लगभग 4 किलोमीटर लम्बी सडक को चौडा करने कीमांग की
चांदखेड़ी
हाडोती का ही नहीं संपूर्ण भारतवर्ष का अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी सभी की आस्था का केंद्र बिंदु है विशेष कर जैन समाज के लिए।

 

इस क्षेत्र के लिए चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष हुकुम जैन काका ने सार्वजनिक निर्माण विभाग संभाग कोटा के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर मेगा हाईवे रोड से चांदखेड़ी तक के 4 किलोमीटर तक के रोड को चौड़ा करने की मांग की।

 

 

 

इस पत्र में लिखकर यह मांग की गई है कि दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी खानपुर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव आदिनाथ भगवान की महाअतिशयकारी, चमत्कारी एवं अति प्राचीनतम प्रतिमा विराजमान है। जैन धर्म के समाज की यहां पर असीम श्रद्धा एवं भक्ति है।

पत्र में लिखा गया है कि प्रत्येक वर्ष यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन कर पुण्यार्जन करते है। प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव श्री आदिनाथ भगवान का दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव 2व 3 अप्रैल 2024 को मनाया जाना है। जिसमें देश के दूरदराज से सैकड़ो दर्शनार्थियों के आने की संभावना है। इस पत्र में लिखा गया है कि लगभग 4 किलोमीटर दूर क्षेत्र से गोलिया खेड़ी होते हुए 4 किलोमीटर दूर मेगा हाईवे से गोलिया खेड़ी होते हुए चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी तक मार्ग काफी सकरा वह आवागमन अवरोध के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसी क्रम में लेख है कि शीघ्र अति शीघ्र उक्त सड़क का अवलोकन कर कार्यवाही करना सुरक्षित करें एवं की गई कार्रवाई के साथ वस्तु स्थिति रिपोर्ट को कार्यालय को प्रस्तुत करें।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *