वरिष्ठ पत्रकार व तीर्थ क्षेत्र के जानकारी पर आधारित पुस्तक के लेखक श्री राजेंद्र कुमार जैन का अतिशय क्षेत्र कैथूली कमेटी ने किया अभिनंदन

धर्म

वरिष्ठ पत्रकार व तीर्थ क्षेत्र के जानकारी पर आधारित पुस्तक के लेखक श्री राजेंद्र कुमार जैन का अतिशय क्षेत्र कैथूली कमेटी ने किया अभिनंदन
रामगंजमंडी
जैन समाज के गौरव जाने-माने पत्रकार लेखक श्रीमान राजेंद्र कुमार जैन का मोक्ष कल्याणक महोत्सव की बेला में अतिशय क्षेत्र कैथुली में क्षेत्र कमेटी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उन्हें दुपट्टा साफा एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

 

 

 

 

 

श्री जैन कोटा निवासी हैं उनका जैन समाज के प्रति अमूल्य योगदान है उन्होंने अपने लेखन के द्वारा समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं। और कर रहे हैं। श्री जैन के द्वारा लिखी गई एक पुस्तक जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष के जैन तीर्थ का विवरण एवं मानचित्र सम्मिलित हैं जो काफी उन्नत बनकर सामने आई है जिससे यात्रियों को आवागमन एवं ठहरने में काफी फायदा हो रहा है।

एवम अभी हाल ही में बघेरवाल गौरव इतिहास पुस्तक का संकलन -संपादन किया है। जो लगभग 300पेज की है।

ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान निश्चित रूप से बनता भी है जिन्होंने समाज के लिए एक गौरवशाली कार्य किया है जिसे समाज सदा याद करेगा

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *