खानपुर राजस्थान में ब्रह्मचारी संजय भैया मुरैना के सानिध्य में भव्यता के साथ चल रहा है सिद्ध चक्र महामंडल विधान
खानपुर
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन अग्रवाल समाज खानपुर बड़ा बाजार स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में विगत 27 फरवरी से सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन धुमधाम से चल रहा है।
यह आयोजन विधानाचार्य बाल ब्र. संजय भैया मुरैना के सानिध्य मे चल रहा है। जानकारी देते हुए मन्दिर महामंत्री प्रशांत जैन ने बताया कि प्रतिदिन होने वाले अभिषेक ,पुजन व आरती मे समाज जन बढ-चढकर भाग ले रहे है।

भक्ति का यह आलम है कि प्रतिदिन पुण्यार्जक परिवारों के यहां से संध्या की बेला में गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते मन्दिर तक आरती लाई जा रही है जो आकर्षण का केन्द्र बिंदु है।

संगीतकार सुनील जैन कोलारस अपनी सु मधुर धुनों से भजन गाते हुए भक्तों को भाव विभोर कर देते हैं। और भक्तगण भक्ति में मगन होकर नृत्य करते दिखाई पड़ते हैं।

यह विधान श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस फाल्गुन कृष्ण द्वादशी 7 मार्च को पुर्ण होगा इस दिन श्री
मुनिसुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक,शान्तिधारा,पुजन,हवन एवं श्रीजी की शोभायात्रा मुख्यमार्गों से निकालने के बाद श्री मुनिसुव्रतनाथ मन्दिर संतशाला भुमि शिलान्यास होगा अन्त में समस्त अग्रवाल समाज व सकल जैन समाज के वात्सल्य भोज के 10 दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312
