गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का मंगल आगमन दिगंबर जैन नसिया बारा से बारा नगर में विद्या पूर्ण दिव्य घोष की ध्वनि के साथ हुआ सबसे ज्यादा प्रकाश ज्ञान का होता है स्वस्तिभूषण माताजी

धर्म

गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का मंगल आगमन दिगंबर जैन नसिया बारा से बारा नगर में विद्या पूर्ण दिव्य घोष की ध्वनि के साथ हुआ सबसे ज्यादा प्रकाश ज्ञान का होता है स्वस्तिभूषण माताजी
बारा
भारत गौरव स्वस्तिधाम प्रणेत्री परम् विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माता जी ससंघ का कल बारां नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ रविवार की प्रातः बेला में भव्य
शोभायात्रा के साथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र , (नसिया जी) बारां से शहर के मध्य स्थितश्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन (जोड़ला मन्दिर) में हुआ।

 

 

जानकारी देते हुए अमित जैन ने बताया कि शोभायात्रा नसिया जी से -अंबेडकर सर्किल -दीनदयाल पार्क -प्रताप चौक -धर्मादा चौराहा – सदर बाजार होते हुए जोड़ला मंदिर पहुँची ।

 

पूज्य माताजी की नगर में भव्य अगवानी हुई जगह-जगह माताजी का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती करते हुए अगवानी की गई। इस शोभायात्रा को विद्या पूर्ण दिव्य घोष ने भक्तिमय बना दिया महिला शक्ति इस दिव्य घोष को बजा रही थी। जय जय कारों का शोर सुनाई दे रहा था एवं भक्ति में मगन-भक्ति दिखाई पड़ रहे थे। 
यह शोभायात्रा, जोड़ला मन्दिर पहुंची जो धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। धर्म सभा में सर्वप्रथम कोटा से आए भक्तों ने आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर मनीष भैया ने कहा कि संतों के चरण जिस धरा पर पढ़ते हैं। वह नगरी धर्ममय बन जाती है।

     

पूज्य माताजी ने इस अवसर पर प्रवचन में सबसे पूछा की प्रकाश किसका अधिक होता है। 

तो सभी बैठे भक्तों ने कहा किसी ने कहा सूर्य का प्रकाश सबसे अधिक होता है, किसी ने कहा दीपक का प्रकाश, किसी ने कहा सूर्य का प्रकाश, किसी ने चांद का प्रकाश सर्वाधिक बताया गुरु मां ने इस पर कहा सबसे ज्यादा प्रकाश ज्ञान का होता है।पूज्य माता जी के सानिध्य में बारा दिगंबर जैन नसिया में 8 मार्च 2024 को आचार्य ज्ञान सागर महाराज का उपकार दिवस मनाया जाएगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *