महावीर इंटरनेशनल नेशनल शाखा नौगामा के वीर सदस्य उत्सव गांधी का नेपाल की धरती पर सम्मान
नौगामा
महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा जिला बांसवाड़ा के वीर सदस्य कवि उत्सव गांधी जो की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीव दया शाकाहार का प्रचार करते हुए अपनी कविता का काव्य पाठ करते हैं अपनी श्रेष्ठ काव्य पाठ से उन्हें नेपाल की धरती लुंबिनी में वीर सदस्य का स्वागत अभिनंदन किया गया।
आज नौगामा नगर में लौटने पर महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा की ओर से भी सदस्य का पगड़ी पहनाकर दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया इस अवसर पर शाखा की संरक्षक डॉ अजीत गांधी शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी सचिव कैलाश पंचोरी कोषाध्यक्ष मोहनलाल पंचोली वीरा विमला पचौरी प्रतिष्ठाचार्य रमेश चंद्र गांधी शाखा के वीर सदस्य दिनेश चरपोटा वीर विनोद दोसी युवा परिषद अध्यक्ष आशीष पंचोरी, भरत पंचोरी, नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी आदि ने उत्सव गांधी का सम्मान किया* *इस अवसर पर उत्सव गांधी ने बताया कि







*विदेशी धरती पर मिला राष्ट्रभाषा में उत्कृष्ठ कविता पाठ पर गोल्ड *. बासवाड़ा। अन्तराष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह लुम्बिनी नेपाल की पवित्र भूमि पर देश-विदेश की 50 प्रतिभाओं मैं ख्याति प्राप्त कवि उत्सव जैन नौगामा ने राष्ट्रभाषा हिन्दी में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं का, हुआ सुन्दर मिलन है* *देश-विदेश की प्रतिभाऐं मिलती, *राष्ट्रभाषा का यह सम्मान है।।रचना का उत्कृष्ठ प्रस्तुति पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द फाउण्डेशन द्वारा लुम्बिनी में गोल्ड़ मेडल प्रशस्ति पत्र मोमन्टो एवं शाल उठाकर नोबुल टैलेन्ट इन्टरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।*
*नेपाल सरकार के केबीनेट लुम्बिनी प्रदेश के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्री भण्डारी लाल अहिरजी के हाथों गोल्ड़ मेडल दिया गया। अध्यक्ष भाषण में मंत्री जी ने कहा कि हिन्दी में रचना देश की एकता का परिचय कवि ही दे सकते है तथा मुख्य अतिथि आनन्दगिरी मायालु ने मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र दिया तथा विशिष्ट अतिथि शरद कुमारजी नेपालगंज ने टोपी, माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया*।
*इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कवि एवं कवियत्रियों ने हिन्दी अवधि तेलगू में रचनाऐं सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया*।
*अंत में आभार वक्त करते हुए आयोजक संस्था के अध्यक्ष आनन्दगिरी मायालु ने खुशी जाहिर करते हुए हिन्दी भाषा को विश्व भाषा बनाने को आग्रह किया।* *कार्यक्रम का संचालन नरेश जैन द्वारा किया गया*
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
