आचार्य हेमसागरजी महाराज ने किया पत्रिका का विमोचनश्री वासुपूज्य भगवान जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन

धर्म

आचार्य हेमसागरजी महाराज ने किया पत्रिका का विमोचनश्री वासुपूज्य भगवान जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन

छत्रपति संभाजीनगर,

श्री. 1008 वासुपुज्य दिगंबर जैन बाभुलगांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 मार्च को श्री. वासुपुज्य भगवान जन्मकल्याणक महोत्सव व वार्षिक यात्रा महोत्सव का आयोजन सिध्दांत चक्रवर्ती आचार्य हेमसागरजी महाराज की उपस्थिती में संपन्न किया जाएगा. इस कार्यक्रम की संपुर्ण जानकारी वाले पंचरंगी पत्रिका का विमोचन शिवुर के त्यागी भवन में आचार्य हेमसागरजी महाराज ने किया. इस प्रसंग संगस्थ सरिता, जितेंद्र अजमेरा, पारस जांजरी, अनील अजमेरा, भरत अजमेरा, नेमीचंद कासलीवाल, सुभाष चुडीवाल, शिवुर के पूर्व सरपंच नितीन चुडीवाल, निलेश अजमेरा, नितीन अजमेरा, किरण अजमेरा आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में महा प्रसाद की व्यवस्था लोणी के शिखरचंद वर्धमान संतोष कुमार रिखबचंदजी पाटनी की ओर से किया जाएगा. साथ ही पत्रिका सौजन्य दाता नरेंद्रकुमार किरणकुमार अजमेरा, व इंद्र इंद्राणी के तौरा पर रिना नितीनकुमार अजमेरा उपस्थित रहेंगे वहीं शिवुर की हेमलता माणकचंदजी चुडीवाल ध्वजारोहण करेंगी. बता दें की श्री 1008 वासुपुज्य दिगंबर जैन क्षेत्र बाभुलगांव (बु.) यह छञपति संभाजी नगर- नासिक मार्ग के गारज के समीप स्थित है. यहां पर हर मंगलवार को सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ती है यह जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा व पियुष कासलीवाल ने दी.
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *