उप जैल धरमपुरी में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को विनयाजंलि देकर आचार्य वर्धमानसागर महाराज का 56 वा सयंम दिवस मनाया गया
धामनोद //
मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था धामनोद तथा निमाड़ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में उप जैल धरमपुरी में बन्दी भाइयों के बीच समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को भावभीनी विनयाजंलि प्रदान की गई व साथ मे महान संत वात्सलय वारिधि महामुनिराज आचार्य वर्धमानसागर महाराज का 56 वा सयंम दिवस भी मनाया गया ।
इस अवसर पर समर कंठाली इन्दोर के सौजन्य से फल वितरण किए गए ।जेल अधीक्षक महालक्ष्मी, अन्नपूर्णा संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष विजय नामदेव, महेश जैन, अशोक प्रधान, महिला मंडल अध्यक्ष प्रभा प्रधान ने बंदियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरक संबोधन दिए । विनीता जैन, रुपाली जैन द्वारा समाधि भावना का पाठ किया गया ।

जानकारी देते हुए दीपक जैन प्रधान ने बताया की इस अवसर पर जेलर महोदय को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री वर्धमानसागर महाराज की तस्वीर तथा भावजंलि काव्य का सम्मान पत्र भी दिया गया । जो बंदियों को प्रेरणा वचन हेतु जेल परिसर में लगाए जायेंगे ।









इस अवसर पर शशि श्रीवास्तव, कबिता तोमर रिया तोमर व जेल कर्मी पाटीदार अन्य सुरक्षा सैनिक व 102 के बंदी भाई भी उपस्थित रहे ।

अंत में 2 मिनट का मौन रखकर सभी के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
