नव वर्ष के स्वागत एवं 2023 की विदाई में मधुबन सम्मेदशिखर यात्रियों से गुलजार

धर्म

नव वर्ष के स्वागत एवं 2023 की विदाई में मधुबन सम्मेदशिखर यात्रियों से गुलजार
पारसनाथ
20 तीर्थंकरों की मोक्षस्थली सम्मेद शिखर पावन स्थल पुनः नव वर्ष की आगमन पर हजारों तीर्थ यात्रियों के आने से गुलजार नजर आ रहा है।

 

 

एक और जहां भक्तों के आने से उल्लास दिख रहा है वहीं बाजारों में भी खासी रौनक बढ़ गई है। तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक महकमा भी मुस्तैद नजर आ रहा है। इसको लेकर शनिवार को एसडीएम डुमरी वह एसडीपीओ डुमरी थाना प्रभारी ने मधुबन संघ मधुबन मुख्य मार्ग का निरीक्षण करते हुए एक 14 व 15 जनवरी को लगने वाले मेले की तैयारी को लेकर स्थल चिन्हित किया।

 

 

इसको लेकर एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को आदेश दिया है कि जिस भी संस्था के भीतर खाली प्लाट है उसे वाहन की पार्किंग के लिए उपयोग में लाया जाए। यह भी हिदायत दी है कि मधुबन पारसनाथ पर्वत पर चढ़ने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि नशीले पदार्थों का सेवन पर्वत की वंदना पर ना करें।

 

शिखरजी आने वाले यात्रियों की पार्किंग व्यवस्था का जिम्मा मकर संक्रांति मेला समिति के हाथ में
पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति के दर्जन युवक पारसनाथ आने वाले तीर्थ यात्रियों की पार्किंग व्यवस्था में लगे हुए हैं। वही स्थानीय प्रशासन का भी इन युवाओं को सहयोग मिलता रहता है। जिससे आने वाले भक्तों को परेशानी से निजात मिल रही है। पार्किंग व्यवस्था के मिल जाने से पारसनाथ का यात्री भरपूर आनंद ले रहे हैं। मधुबन की मुख्य मार्ग में यातायात व्यवस्था काफी दुरुस्त की गई है।

 

धार्मिक आयोजन के लिए धर्मशाला व मंदिर में पहुंच रहे यात्रियों से चारों ओर छाया उल्लास
नव वर्ष की आगमन पर सभी जैन संस्थाएं अपने धर्मशाला मंदिर व धार्मिक आयोजन कर रही है। वही वंदना करने वाले यात्री मौसम के साथ-साथ नव वर्ष की आगमन की बेला में सम्मेद शिखर तीर्थ का भरपूर आनंद ले रहे हैं। नए साल पर देश के विभिन्न प्रांतो से हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री प्रतिदिन शिखरजी आ रहे हैं जिसको लेकर चारों तरफ उल्लास का वातावरण है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *