राष्ट्रीय सशक्त जैन महिला सम्मान से सम्मानित हुई श्रीमती साधना मादावत यह सम्मान मेरे लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है साधना मादावत

धर्म

राष्ट्रीय सशक्त जैन महिला सम्मान से सम्मानित हुई श्रीमती साधना मादावत यह सम्मान मेरे लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है साधना मादावत

इंदौर,

श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के महिला वूमन फोरम के राष्ट्रीय महिला सम्मेलन जो 22 मार्च को रतलाम के शीतल तीर्थ में हुआ।इसी क्रम में इंदौर की श्रीमती साधना मादावत (रंगशाला) को उनके विशेष योगदान और उद्दीपन को देखते हुए राष्ट्रीय सशक्त जैन महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

 

यह आयोजन पंचकल्याणक शीतल तीर्थ रतलाम में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ एवं परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवम बाल ब्रह्मचारी सविता दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। सम्मान समारोह ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष श्री जमनालाल जी हापावत व महिला अध्यक्ष सुश्री सुजाता ज शाह के संयोजन में संपन्न हुआ सम्मान मुख्य अतिथि नीति आयोग की सुश्री अर्चना जैन द्वारा प्रदान किया गया ,, 

कार्यक्रम में सम्मानीय महिला संगठन की सरंक्षक श्रीमती सुमन जैन अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पाटनी विद्वान डॉ श्री अनुपम जैन हंसमुख गांधी श्री कमल ठोलिया व अन्य कई गणमान्य जन उपस्थित रहे , संचालन श्रीमती रुचि जी चोवसिया जैन ने किया

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर श्रीमती साधना मादावत ने इस विषय पर हर्ष जताते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत ही गौरव और प्रेरणा का विषय है। मैं इस सम्मान को उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूं जो समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रही हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए किए जा रहे कार्यों को जारी रखूंगी।

उन्होंने कहा महिलाओं में असीम क्षमताएं होती हैं। उन्हें केवल अपनी शक्तियों को पहचानने और उनका उपयोग करने की आवश्यकता होती है। मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं की वे अपनी सांस्कृतिक रुचि , शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन पर ध्यान दें। वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए डरें नहीं अपने परिवार का साथ लेकर अपने सपनों को पंख दे ।”

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *