निवाई में रजत सिंहासन आरोहण ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ निवाई सम्राट भगवान पार्श्वनाथ जी को 14 किलो के चांदी के सिंहासन पर स्थापित किया जाएगा

धर्म

निवाई में रजत सिंहासन आरोहण ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ निवाई सम्राट भगवान पार्श्वनाथ जी को 14 किलो के चांदी के सिंहासन पर स्थापित किया जाएगा

निवाई :
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री बड़ा जैन मंदिर में जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण महामहोत्सव एवं रजत सिंहासन आरोहण महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ आगाज किया गया जिसमें गुरुवार को निवाई सम्राट मूलनायक 1008 भगवान पार्श्वनाथ जी को गाजे बाजे के साथ विराजमान किया जाएगा।

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि दो दिवसीय रजत सिंहासन आरोहण महोत्सव कार्यक्रम में विधानाचार्य पण्डित सुरेश बड़े शास्त्री एवं सुरेश के. शास्त्री की अगुवाई में नेमीचंद चेतन कुमार पूर्णिमा गंगवाल परिवार को ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा एवं मनोज पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बुधवार को याग मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें विधानाचार्य द्वारा मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई।

 

 

 

इस दौरान देव आज्ञा आचार्य निमन्त्रण अभिषेक शांतिधारा धटयात्रा वेदी शुद्धि विद्वानों द्वारा वेदी संस्कार नित्य पूजन एवं याग मण्डल विधान पूजन के साथ अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधान में सभी इंद्र इन्द्राणियो ने मण्डल पर श्री फल अर्ध्य समर्पित किए। जौंला ने बताया कि गुरुवार 22 फरवरी को सुबह वास्तु विधान विश्व शांति महायज्ञ मे हवन क्रिया के साथ विधानाचार्य के मंत्रोच्चार द्वारा गाजे बाजे से नवनिर्मित 14 किलो रजतमयी कमलासन पर मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ जी एवं अष्ट प्रातिहार्य के साथ श्री जी को विराजमान किया जाएगा जिसमें विधि विधान पूर्वक रजत सिंहासन आरोहण महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं राकेश संधी कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा ने बताया कि नसिंया जैन मंदिर में शिखर कलश स्थापना की जाएगी। इस दौरान मंदिर अध्यक्ष विनोद जैन महेन्द्र चंवरिया विमल गिन्दोडी कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा राजेन्द्र सेदरिया सुनील चेनपुरा अशोक बिलाला महावीर प्रसाद छाबड़ा शिखरचंद काला सुरेश पाटनी सुरेश गिन्दोडी पवन बोहरा योगेन्द्र सिंहल कमल सोगानी त्रिलोक पांडया अनिल सोगानी मुकेश बनेठा विमल सोगानी हितेश छाबड़ा एवं सभी महिला मण्डल एवं युवा वर्ग मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *