विज्ञातीर्थ पर मनाया जायेगा गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी का 30 वाँ दीक्षा दिवस महोत्सव*
गुन्सी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ, गुन्सी (राज.) के श्री शांतिनाथ चैत्यालय में श्री अभिनंदननाथ भगवान का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ के द्वारा श्री अभिनंदननाथ भगवान की स्तुति पाठ का वाचन किया गया। तत्पश्चात भक्तों ने मिलकर प्रभु के चरणों में नैवेद्य चढ़ाकर गुणगान पूर्वक अर्घ्य समर्पित किया। गुरूमाँ ने अनशन व्रत को धारण कर तपस्या की।
प्रवचन सभा में उपस्थित भक्तों को आशीष देते हुए माताजी ने कहा कि – खुद को बदलने का आसान तरीका है गलती को स्वीकारना। जिस समय हम गलती को स्वीकार लेते है उसी समय परिवर्तन प्रारंभ हो जाता है। गलती को निकालने का संघर्ष करो। संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है फिर चाहे वो कितना भी कमजोर क्यों न हो। अगर विश्वास खुद पर हो तो उजड़ी हुई जिंदगी भी दोबारा खिल सकती है।





आगामी 25 फरवरी को पूज्य गुरु मां का 30 वाँ दीक्षा दिवस महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
