चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी चांदखेड़ी अध्यक्ष हुकुम जैन काका ने कानपुर पहुंच कर मुनि श्री सुधा सागर महाराज का लिया आशीष एवं शेरगढ़ में किए जा रहे विकास कार्य के विषय में मुनि श्री को बताया
कानपुर
परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 सुधा सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने हेतु चंद्रोदय क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चांदखेड़ी हुकुम जैन काका एवं समस्त प्रबंध कार्यकारिणी पहुंची और पूज्य गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भगवान आदिनाथ की प्रकट स्थली शेरगढ़ में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में महाराज श्री को बताया। उन्होंने महाराज श्री को इसके विषय में जानकारी दी महाराज श्री ने कार्यो के बारे में जानते हुए किए जा रहे कार्य की अनुमोदना की और किए जा रहे कार्य को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि इस क्षेत्र को विशाल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।
अध्यक्ष श्री हुकुम जैन काका ने बताया की क्षेत्र के विकास के लिए चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी कटिबद्ध है। और पूज्य महाराज श्री की आशीर्वाद से एवं प्रेरणा से यह क्षेत्र एक विशाल क्षेत्र के रूप में विकसित होगा।



उन्होंने पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव की बेला में तप कल्याणक महोत्सव भी देखा एवं इस अवसर पर कानपुर समाज द्वारा चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी कमेटी अध्यक्ष हुकुम जैन काका का अभिनंदन किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
