भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू , वर्षायोग निष्ठापन एवं पिछी परिवर्तन सम्पन्न
जयपुर ।
स्थानीय बरकत नगर में तेरहवा वर्षायोग विभिन्न कार्यक्रमो के साथ धर्मोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ ।

सर्व प्रथम वर्तमान शासन नायक देवाधिदेव भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महा महोत्सव के पावन अवसर पर समाज ने मन्दिर प्रांगण में वर्षायोग रत मुनि श्री स्वयंभू सागर एवं श्री अनुकरण सागर के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया तत् पशचात आपस में शुभकामनाए प्रेषित की व मुनि संघ का आशीर्वाद लिया ।
समिति के मंत्री निर्मल कुमार जैन व कोषाध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि आज ही वर्षा योग समापन की बेला में मंगल कलश निष्ठापन का कार्यक्रम भी सानन्द आयोजित किया गया जिसमे धर्म सभा उपरान्त मंगल कलशो को णमोकार भवन से मुनि सघ सहित अनेक समाज बन्धुओ के साथ शोभा यात्रा के रूप में पुण्यार्जक चक्रेश कुमार जैन ‘ सीए यथेष्ट सीए चिन्मय जैन परिवार के आवास “श्रीफल ” में लाकर स्थापित किया गया ।
इसके बाद यही मुनि श्री स्वमभू सागर जी का पिछी परिवर्तन भी कराया गया पिछी गृहण करने का सौभाग्य पुण्यार्जन परिवार के जेष्ठ पुत्र सीए यथेष्ठ जैन को प्राप्त हुआ ( ज्ञात रहे मुनि अनुकरण सागर जी का पिछी परिवर्तन उनके सोलह कारण वृत साधना के पारणा दिवस पर ही हो गया था ) ।

वर्षायोग संयोजक सतीश जैन अकेला ने पधारे हुए समस्त साधर्मीयो का आभार व्यक्त करते हुए उनके पुण्यार्जन की बहुत बहुत अनुमोदना की ।
णमोकार भवन में आयोजित धर्म सभा को मोटीवेशनल स्पीकर सौरभ जैन ने संचालित किया ।
जानकारी के अनुसार संघ की जल्द ही मंगल विहार की संभावना है ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
