राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधिस्थ होने से हृदय द्रवित है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधिस्थ होने से हृदय द्रवित है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
परम पूज्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के समाधिस्थ होने के बाद आचार्य गुरुवर विद्यासागर की प्रति लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला ने भी अपनी भाव अभिव्यक्ति प्रकट की।

 

उन्होंने कहा राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधिस्थ होने से हृदय द्रवित है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज में प्रेम, शांति व अहिंसा के विचारों को सशक्त करने को समर्पित रहा। ईश्वर आचार्य श्री को परमपद सिद्धत्व प्रदान करें। असीम पीड़ा की इस घड़ी में अनुयायियों के प्रति संवेदनाएं। 

मुझे अनेक अवसरों पर आचार्यश्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

 

वे मानवता के सच्चे सेवक थे। उनके प्रेरणात्मक शब्दों ने मानव सेवा के मेरे संकल्प को नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता प्रदान की। उनका समाधिस्थ होना समाज के साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *