अन्तर्मना प्रसन्न सागर जी महामुनिराज के सानिध्य में तपस्वी सम्राट 108 सन्मति सागर महाराज की धातु की प्रतिमा विराजमान की गई
सम्मेदशिखर जी-
परम पूज्य साधना महोदधि 557 दिन की घोर तपस्या करने वाले अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महामुनिराज के ससंघ के सानिध्य में सम्मेदशिखर जी के बाहुबली 24 टोंक मंदिर में परम तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज की धातु से निर्मित प्रतिमा का प्रतिष्ठाकरण आचार्य गुरुदेव की उपस्थिति में हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुई।
आज दिन में धातु की प्रतिमा का अभिषेक किया गया इसके पश्चात पूजा और विधि विधान के द्वारा प्रतिष्टित नव निर्मित मंदिर में विराजमान किया गया ।


जो की आने बाले समय मै मधुबन आने बाले यात्रीयों के लिए श्रद्धा ,तपस्या एवं विश्वास का अनूठा केंद्र
बनेगा!


विवेक गंगवाल,कोलकोत्ता,कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा। से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
