पूज्य मुनिश्री आदित्य सागर महाराज संघ का हुआ रानपुर में मंगल आगमन अगर में यहां नही आता तो पछताता मुनिश्री

धर्म

पूज्य मुनिश्री आदित्य सागर महाराज संघ का हुआ रानपुर में मंगल आगमन अगर में यहां नही आता तो पछताता मुनिश्री
रानपुर
आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम शिष्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर महाराज का संघ सहित रावतभाटा से पद विहार करते हुए रानपुर नगर मंगल आगमन हुआ।

 

 

जैसे ही नगर के मुख्य चौराहे पर मुनिसंघ का मंगल आगमन हुआ सभी ग्राम वासियों एवं समाजजन ने उनकी मंगल आगवानी की मुनिसंघ के आगमन से ग्राम वासियों की खुशी एवं समाज जनों की खुशी देखते बन रही थी जय जयकारों का शोर चारो सुनाई दे रहा था।   

जानकारी देते हुए शुभम जैन रानपुर निवासी ने बताया कि जगह-जगह ग्राम वासियों एवम समाज जनों ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन कर मंगल आरती करते हुए महाराज श्री संघ की अगवानी की। उन्हें बैंड बाजो के साथ जय जयकार करते हुए जिन मंदिर लाया गया।

 

 

महाराज श्री ने मंदिर के दर्शन किए तो वह गदगद दिखाई दिए मूलनायक चंद्रप्रभु भगवान एवं अन्य जिन मूर्तियों को एकटक निहारत रहे। और अभिभूत होकर कहा की अगर यहां ना आते तो मन में पछतावा रहता है। जिनालय के विषय में काफी तारीफ करते हुए कहा कि जिस मंदिर का द्वारा चमकता रहता है उस समाज भाग्य भी हमेशा चमकते रहते है। शनिवार को पूज्य गुरुदेव के मंगल प्रवचन होंगे एवं आहारचर्या भी यही संपन्न होगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *