बंडा नगर के पिपरिया रोड तिराहे पर हुआ संत मिलन।

धर्म

बंडा नगर के पिपरिया रोड तिराहे पर हुआ संत मिलन।

बंडा
आचार्य श्रेष्ठ पूज्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री चंद्र सागर जी महाराज का सोमवार को धर्मनगरी बंडा में विराजित अष्टं निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभयसागर जी महाराज ससंघ एवं नवम् निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभव सागर जी महाराज ससंघ से पिपरिया रोड तिराहे पर मिलन हुआ।

 

 

आराध्य जैन सांधेलिया{पाटन} ने बताया की इस दौरान वातावरण जयकारों से गूंज उठा। मुनि श्री अभय सागर जी, मुनि श्री संभव सागर जी महाराज का मुनि श्री चंद्र सागर जी महाराज से महामंगल अतिभव्य महामिलन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाजबंधु मौजूद रहे।

 

गुरु मंगल धाम बंडा से गाजे-बाजे जयकारों के साथ मुनि श्री अभय सागर जी ससंघ एवं मुनि श्री संभव सागर जी महाराज ससंघ को पिपरिया रोड तिराहा तक लाया गया।

 

 

 

 

वहीं चौका गांव स्थित जैन मंदिर में विराजमान चंद्र सागर महाराज ससंघ भी जुलूस के साथ में पिपरिया रोड तिराहा पहुंचे।

 

 

तीनो संतों के मिलन के बाद जुलूस के रूप में महाराज ससंघ को नगर भ्रमण करते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बंडा में मंगल प्रवेश कराया गया। इस दौरान जगह-जगह महाराज ससंघ का पाद पक्षालन करने के साथ आरती उतारी गई। गुरु मंगल धाम में धर्मसभा हुई।
आपको बता दे पूज्य मुनिश्री चंद्र सागर महाराज का मंगल मिलन दोनों महाराज संघ से 1वर्ष 11 माह बाद हुआ।
आराध्य जैन सांधेलिया{पाटन} से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *