राजस्थान सरकार द्वारा जैन समुदाय के श्रमणों , साधु -साध्वियों के पैदल विहार के समय सुरक्षा प्रदान करने का आदेश निकालने पर जैन समाज ने जताया आभार*पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर राजस्थान के कानून एवं व्यवस्था के महानिरीक्षक अनिल कुमार टॉक द्वारा पुलिस मुख्यालय से जारी किए आदेश
फागी
राजस्थान सरकार के मुखिया भजन लाल शर्मा और गृह विभाग तथा पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर राजस्थान के कानून एवं व्यवस्था के महानिरीक्षक अनिल कुमार टॉक द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के श्रमणों (साधु / साध्वियों ) के पैदल विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा चातुर्मास के समय ठहरने व प्रवचन तथा आहार व्यवस्था के स्थान पर विशेष सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश फरमाने पर फागी परिक्षेत्र के जैन समाज सहित राजस्थान के समग्र जैन समाज ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया है,
अखिल भारतवर्षीय जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा फागी ने बताया कि राजस्थान में यह प्रथम अवसर है जब सरकार द्वारा जैन साधु साध्वियों की पद यात्रा दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थायी आदेश जारी किये गए है, 
इस अवसर पर राजस्थान के अल्पसंख्यक वर्ग के सम्पूर्ण जैन समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ,राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मामलात
विभाग के अध्यक्ष नरेन्द्र जैन,राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेम चन्द बैरवा तथा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान आदि का आभार प्रकट किया, गोधा ने अवगत कराया कि जैन समाज की इस मांग को राजस्थान पत्रिका ने भी प्रमुखता से प्रकाशित कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था।




उक्त आदेश के क्रियान्वयन की खुशी में समाज की तरफ से जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने राजस्थान सरकार के काबिना आई .पी .एस पुलिस अधिकारी राजस्थान के कानून एवं व्यवस्था महानिरीक्षक अनिल कुमार टॉक का पुलिस मुख्यालय में माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर सम्मान किया,
श्रमणों को सुरक्षा देने के फैसले से फागी समाज के केलास कलवाडा, मोहनलाल झंडा, सोहनलाल झंडा, रामस्वरूप जैन मंडावरा, चम्पालाल जैन,केलास कासलीवाल,अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा झंडा, सरावगी समाज फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, महावीर प्रसाद बावड़ी, मंदिर समिति के मंत्री कमलेश चोधरी, गुणस्थली चकवाड़ा के प्रवक्ता जयकुमार गंगवाल, गुणस्थली के अध्यक्ष अशोक अनोपडा,जैन राजनेतिक चेतना मंच जिला दूदू के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद जैन, एडवोकेट पंकज जैन चौरू, मोहनलाल अजमेरा मंडावरी,पदम चंद छाबडा मंडावरी, नरेंद्र गोधा नारेड़ा,एडवोकेट राजेंद्र बज नीमेडा, हनुमान जैन मेंहदवास,भागचंद लोंग्या लसाडिया, तथा प्रेमचंद गोधा लदाना तथा परिक्षेत्र के सारे जैन समाज सहित जैन समुदाय के सभी संगठनों एवं पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
राजाबाबु गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
