इसरो वैज्ञानिकों के सान्निध्य में सुर संगम द्वारा विशेष आयोजन
स्वर-शंखनाद: स्वतंत्रता और प्रेरणा का उत्सव
धामनोद //
सुर संगम परिवार धामनोद द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कराओके संध्या का आयोजन AIMS कॉलेज परिसर धामनोद में किया गया ।
जहां आयोजन का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि प्रतीक बंसल एवं विशेष अतिथि रवि वर्मा दोनों वरिष्ठ वैज्ञानिक ISRO अहमदाबाद रहे । वे विशेष रूप से आयोजन में सम्मिलित हुए ।
अतिथिगण तो कार्यक्रम से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने भी अहमदाबाद में सुर संगम की शाखा प्रारंभ करने का कह दिया ।
आयोजन में रुपेश सिंघल-हे प्रीत जहां की रीत सदा, अनिल सर – संदेश आते है, नेहा जश्नानी- ये देश है वीर जवानों का, डॉ आर के पाटीदार-मेरा रंग दे बसंती चोला, पुरुषोत्तम तायल- अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, महेश विश्वकर्मा – ए जाते हुए लम्हों, डॉ योगिता राठौर – जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया, नरेंद्र भट्ट – अब के बरस तुझे धरती की रानी, डॉ धीरज जिराती – मेरे देशप्रेमियों आपस में, डॉ नंदिता कुशवाह – तेरी मिट्टी में मिल जावाँ, डॉ मनोज नाहर – सारे जहां से अच्छा, दुर्गेश दाबड़ – तारों में सजके, संजय नामदेव – चिट्ठी आई है, नारायण कर्मा – देशभक्ति पैरोडी, तुलसीदास जशनानी – ए मेरे वतन के लोगों, विजय नामदेव – ए मेरे प्यारे वतन गीतों का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया ।
राष्ट्रगान के साथ आयोजन संपन्न हुआ ।
संचालन विजय नामदेव ने किया एवं अंत में मिष्ठान्न वितरण के साथ आभार डॉ आर के पाटीदार ने माना ।
