सभी को हंसाने वाले स्नेही व्यक्तित्व समाजसेवी श्री हीरालाल गुप्ता अंत समय में भी अपने नेत्रों के द्वारा औरों को ज्योति दे गए
रामगंजमंडी
कोटा स्टोन संगठन सचिव और पार्षद अकलेश मेड़तवाल के पिता समाजसेवीश्री हीरालाल गुप्ता का आकस्मिक निधन 16 फरवरी को हो गया।
सदा मुस्कान रखने वाले व्यक्तित्व सिद्धांत के प्रिय श्री हीरालाल गुप्ता के निधन की सूचना जैसे ही मिली सभी के मन में एक शौक से छा गया। उनका स्नेह सभी से था हमेशा सिद्धांत प्रिय बातें करना उन्हें अच्छा लगता था।





वे बड़ों में बड़े और बच्चों में बच्चे हो जाते थे। उनके सिद्धांत आज भी सभी की स्मृति पर बने हुए हैं। वे चले गए लेकिन उनकी स्मृति सदा जीवंत रहेगी। जैसा उनका जीवन रहा वैसा ही उनके अंत समय में दिखा। सभी उन्हे हीरालाल बाबूजी वह फूफाजी कहकर भी संबोधित करते थे। खुशमिजाज व्यक्ति थे उन्होंने जीवन में कड़ा संघर्ष करके फर्श से अर्श तक जिंदा दिली के साथ जीवन जिया उनकी मनोरंजक बातें उनके संघर्ष की कहानीया अक्सर सुनाया करते थे और फिर जोर से ठहाका लगाकर हंसना और हंसाना सभी लोगों की मनुस्मृति में हमेशा बना रहेगा।
परिवार जनों की अनुमति से एवं परिवार जनों की जागरूकता से उनके दिए हुए संस्कार पल्लवित होते दिखाई दिए। उनके पुत्र पार्षद अखिलेश मेडतवाल और परिवार जनों ने नेत्र दान में जागरूकता लाने और अन्धता से लोग बच सके अंधेपन से लोगों को रोशनी मिल सके इसके लिए नेत्रदान किया शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम कोटा ने आकर नेत्रदान करवाया
नेत्रदानी श्री हीरालाल गुप्ता की अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्री मदन जी दिलावर भी शामिल हुए।उन्होंने गुप्ता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
