गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माताजी संघ के बढ़ते कदम संभवनाथ भगवान की जन्मस्थली श्रावस्ती की ओर
बाराबंकी
परम पूज्या गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी संघ सहित भगवान संभवनाथ की जन्मस्थली श्रावस्ती की और कदम बढ़ा रही है।
बाराबंकी में पूज्य गुरु मां 105 विशुद्ध मति माताजी का हीरक जन्म जयंती महोत्सव बहुत ही उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया नगर को धर्म लाभ देने के उपरांत पूज्य माताजी तीर्थंकर संभवनाथ भगवान की जन्मस्थली श्रावस्ती की ओर अपने कदम बढ़ा रही हैं।
इसी क्रम में पूज्य माताजी ने संघ सहित शुक्रवार की बेला में नगर से मंगल विहार किया एवम (11 KM) नया पंचायत घर, जहांगीराबाद, उत्तरप्रदेश मंगल आहारचर्या दोपहर बाद यहां से मंगल विहार होगा बाराबंकी से श्रावस्ती की दूरी लगभग 125 किलोमीटर है। पूज्य गुरु मां के आगामी कदम सिद्ध क्षेत्र सोनागिरी की ओर बढ़ेंगे। 
माताजी का संध्या बेला में त्रिलोकपुर में मंगल आगमन होने की संभावना है।




जहां भव्य जिनालय है यहां के काले पाषाण के नेमिनाथ भगवान की प्रतिमा बहुत ही अलौकिक एवं दिव्य है। यहां का अतिशय भी

मनोरम है।पूज्य माताजी इस जिनालय के दर्शन भी करेगी ।एवं रात्रि विश्राम भी यही संभावित है। संध्या बेला में लगभग 14 किलोमीटर का बिहार होने की संभावना है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
