सिहरथ प्रवर्तक आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज सहृदयी, सरल स्वभावी एवं आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे।
आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष
पंचम पट्टाचार्य परम पूज्य श्री विद्याभूषण आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज, राष्ट्र ऋषि, सिंहरथ प्रवर्तक तथा त्रिलोक तीर्थ प्रणेता के रूप में विख्यात रहे हैं।
शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की भूमि पर हुआ जन्म
कहते हैं की जन्मभूमि का भी विशेष महत्व होता है और जिस धरा पर क्रांतिकारी देशभक्त ने जन्म लिया हो उस धरती पर अवतरित व्यक्तित्व क्रांतिकारी होने के साथ साथ स्व व पर कल्याण की भावना से निहित होकर कार्य करते हुए समाज एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करता है। ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज। जी हां इनका जन्म देशभक्त शहीद श्री राम प्रसाद बिस्मिल की जन्मस्थली ग्वालियर संभाग के ग्राम बरवाई के ख्याति प्राप्त परिवार में 10 नवंबर 1947 को हुआ था। इनके गृहस्थ अवस्था का नाम सुरेश चंद्र था आप श्रीमंत सेठ बाबूलाल जैन एवं माता श्री श्रीमती सरोज देवी जैन की बगिया के अनमोल मोती थे। आपके ग्रस्त अवस्था के विषय में बात करें तो आपके दो भाई तथा एक बहन थी।

बाल्यकाल से आध्यात्मिक ज्ञान में गहरी रुचि
इन्हें बाल्यकाल से ही आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति रुचि थी उनके परिवार के धर्ममय वातावरण ने आध्यात्मिक ज्ञान की ज्योति को सदा प्रकाशित रखने में अहम भूमिका का निर्वहन किया, इसके फलस्वरुप दिगंबर संतो के प्रति विनयशील रहते हुए ज्ञान वर्जित कर अपने आध्यात्मिक ज्ञान को पुष्ट करते रहे। इन्होंने मासोपवासी आचार्य रन 108 श्री सुमति सागर जी महाराज से तीर्थराज श्री समय शिखर की पावन धरा पर फाल्गुन शुक्ल तृतीया 17 फरवरी 1972 को क्षुल्लक दीक्षा प्राप्त की।

क्षुल्लक दीक्षा के उपरांत यह ज्ञान प्राप्ति हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे इसके फल स्वरुप इन्होंने जैन दर्शन, काव्यतीर्थ, न्यायतीर्थ, आयुर्वेदरत्न, ज्योतिष रत्न, सिद्धांतरत्न, शास्त्री, धर्मालकार आदि की शिक्षा के साथ-साथ व्याकरण, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्रकृति आदि अनेक भाषाओं में विशेष योग्यता प्राप्त की। व्रतों के अनंतर भी अपने 6 वर्ष पर्यंत कठोर साधना के साथ महाविद्यालयीन स्नातकोत्तरीय शिक्षा प्राप्त की जो आपकी विशेषता रही थी।


अध्ययन की बहुल्यता प्राप्त करने के पश्चात आपके भाव निज जीवन को संवारने हेतु जागृत हो चुके थे। लंगोटी और दुपट्टे का परिग्रह अब आपको सहन नहीं हो रहा था। अतः इन्होंने गुरुवर से मुनि दीक्षा की जिज्ञासा व्यक्ति की और उचित तिथि देखकर आचार्यरत्न 108 श्री सुमति सागर जी महाराज ने चैत्र शुक्ल त्रयोदशी 31 मार्च 1988 महावीर जयंती के पावन दिवस पर तीर्थंकर चंद्र प्रभु जी की समोसरण स्थली सिद्ध क्षेत्र श्री सोनागिरी जी में दिगंबर दीक्षा देकर मुनि श्री 108 सन्मति सागर नाम से श्रवण इतिहास को सुदृढ़ हा बना दिया। इनकी संयम त्याग की साधना से दीक्षा गुरुवर पूर्णतया परिचित थे ही। अतः आगे चलकर चैत्र शुक्ल पंचमी 10 अप्रैल सन 1989 में नरवर नगर में आचार्य पद देने की घोषणा की। इसके पश्चात नरवर नगर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन पर पट्टाचार्य पद पर सुशोभित हुए।

आचार्य श्री के व्यक्तित्व के विषय में यदि हम जाने यह आत्म साधना के प्रति दृढ़ निश्चयी, सागर के समान गंभीर हिमालय की तरह विशाल व्यक्तित्व धारक आचार्य श्री सहृदयी सरल स्वभावी एवं आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे। दीन दुखियों के मसीहा, ज्ञान का दीप प्रज्वलित करने वाले स्यादवाद रूप जिनवाणी को संपूर्ण विश्व में प्रसारित करने हेतु आप 41 वर्षों तक आत्म साधना में रत रहे। आप मात्र साधन संत ही नहीं पंडित एक सिद्धहस्त लेखक, प्रशस्त कवि, कुशल प्रवचनकार,चिंतक, विचारक भी थे। आपकी प्रेरणा से निर्मित त्रिलोक तीर्थ धाम अनुपम कृति है। जिसमें तीन लोगों का सजीव चित्रण चल चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
50 से अधिक दीक्षाएं प्रदान की
आचार्य श्री के करकमलों से 50 से अधिक दीक्षाएं प्रदान की गई आपने अपनी 41 वर्ष की सतत धर्म साधना में धर्म, संस्कृति, संस्कार और साहित्य के उन्नयन में सर्वस्व समर्पण कर दिया था। आपको विभिन्न स्थानों पर विद्या भूषण, ज्ञानानंद, स्वायदवाद केसरी, सिंहरथ प्रवर्तक, वात्सल्य वारिधि, त्रिलोक तीर्थ धाम प्रणेता आदि अनेक उपाधियों से अलंकृत किया गया। सन 2012 के वर्षा योग समापन उपरांत आप मुजफ्फरनगर, मेरठ, नोएडा आदि स्थानों पर धर्म प्रभाव ना करते हुए दिल्ली महानगर पहुंचे, जहां 14 मार्च सन 2013 फाल्गुन शुक्ल तृतीया को अपने उत्कृष्ट समाधि मरण को प्राप्त किया। उनकी अंतिम क्रियाएं उनके द्वारा बनाए गए तीर्थ त्रिलोक तीर्थ धाम पर हुई।
धन्य हैऐसे संत जिनके द्वारा प्रज्वलित की गई ज्योति आज धर्म की गंगा के साथ प्राणी मात्र के कल्याण को उदितमान हो रही है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
