आर्यिकारत्न आदिमति माताजी का सांतवा समाधि दिवस मनाया शांतिनाथ मण्डल विधान की पूजा अर्चना कर अनुष्ठान किया

धर्म

आर्यिकारत्न आदिमति माताजी का सांतवा समाधि दिवस मनाया शांतिनाथ मण्डल विधान की पूजा अर्चना कर अनुष्ठान किया

निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा श्री दिगम्बर जैन नसियां मंदिर मे आयिेकारत्न आदिमति माताजी के सांतवा समाधि दिवस पर संगीतमय शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें विधानाचार्य सुरेश शास्त्री एवं अशोक भाणजा के मंत्रोच्चार द्वारा शांतिनाथ मण्डल विधान की रचना की। विधान से पूर्व श्रद्धालुओं को भगवान शांतिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान गाजेबाजे के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान का शुभारंभ किया गया।

 

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि विधान के सोधर्म इन्द्र द्वारा मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान विधान मे विनय पाठ नवदेवता पूजा शांतिनाथ भगवान एवं आर्यिका आदिमति माताजी की पूजा अर्चना के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना की गई।

 

 

विधान मे गायक विमल जौंला अजीत काला गायिका सीमा सेदरिया एवं गायक विमल सोगानी के द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें इन्द्र इन्द्राणियो सहित कई श्रद्धालुओं ने बाबा शांतिनाथ के दरबार में जमकर भक्ति नृत्य किए। जौंला ने बताया कि विधान मे सोधर्म इन्द्र एंव समाज द्वारा चार वलय मे 130 श्री फल अर्ध्य समर्पित किये। विधान के अन्तर्गत मेड़ता सिटी ग्रुप के द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आर्यिका श्रुतमति व सुबोध मति माताजी ने धर्म सभा को संबोधित किया। समाजसेवी हितेश छाबड़ा ने बताया कि विधान के अन्त मे गाजेबाजे के साथ भगवान शांतिनाथ भगवान की आरती उतारी गई। इससे पहले रात मे संगीतमय णमोकार महामंत्र एंव भजन संध्या आयोजित की गई। मंगलाचरण सीमा सेदरिया ने किया। इस अवसर पर महावीर पसाद पराणा राजेन्द सेदरिया सुनील चेनपुरा प्रकाश जैन धर्म चंद सेदरिया महेन्द्र चवंरिया त्रिलोक रजवास विनोद जैन शंभु कठमाणा पदमचंद जैन विजय जैन नेमीचंद सिरस विवेक जैन संजय चंवरिया सहित अनेक लौग मौजूद थे

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *