धांमनोद पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया एवं निर्वाण लाडू समर्पित किया गया

धर्म

धांमनोद पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया एवं निर्वाण लाडू समर्पित किया गया
धांमनोद
धांमनोद के दिगम्बर जैन 1008 श्री पार्श्वनाथ जी जैन मंदिर में अभिषेक टीम के तत्वाधान में आज प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर प्रातः से श्रावक व श्राविकाओं का आना शुरू हो गया था।

 

 

जानकारी देते हुए दीपक जैन प्रधान ने बताया कि प्रथम स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य डॉ सुरेखा प्रकाश कियावत को एवम श्रीकी शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमती सोमा राजेन्द्र जैन को मिला । 

 

दीपक जैन प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर मस्तकाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रीजी की शांतिधारा के बाद निर्वाण कांड सामुहिक रूप से हुआ।

 

एवम सभी श्रावक अपने अपने घरों से श्रद्धा भक्ति व स्तुति बोलकर शुद्धि पूर्वक लड्डू का बनाकर मन्दिर जी मे समर्पित किया दीप जलाकर यह भावना भाई की कैलाश पर्वत पर श्री आदिनाथ भगवान के चरणों मे लड्डू अर्पित किया हो।

आज इस कार्यक्रम में राजेश जैन, राकेश जैन, सुनील जैन , श्री नरेन्द्र जैन, पीयूष जैन,सुरेश जैन, पंडित नितिन जैन,जिनेद्र जैन, धर्म के प्रखर वक्ता अशोक प्रधान व श्रीमती प्रीतिं जैन बड़कुल,पूर्णिमा जैन, मीना प्रधान, शोभा जैन, प्रमिला जैन,उषा जैन, मीना जैन, प्रभा प्रधान, सुरक्षा जैन आदि उपस्थित थे।

दीपक प्रधान से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *