वीरोदय तीर्थ के दर्शन कर आचार्य श्री 108 विद्यासागर विद्यालय घाटोल के छात्र अभिभूत

धर्म

वीरोदय तीर्थ के दर्शन कर आचार्य श्री 108 विद्यासागर विद्यालय घाटोल के छात्र अभिभूत
वीरोदय
आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से निर्मित वीरोदय तीर्थ की वंदना एवं दर्शन का सौभाग्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर विद्यालय घाटोल के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षको को प्राप्त हुआ।

 

 

 

 

पधारे हुए समस्त शिक्षक एवम विद्यार्थियों ने लालावत धनपाल जैन के निर्देशन में क्षेत्र की वंदना की। क्षेत्र कमेटी की ओर से समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षको का स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए पंडित उपेंद्र कुमार जैन ने बताया की इस अवसर पर णमोकार महामंत्र के विषय में विशेष जानकारी दी गई एवं बांगड़ वाले बाबा के दर्शन का लाभ सभी विद्यार्थियों ने लिया। यह विद्यालय लालावत धनपाल जैन के निर्देशन में संचालित हो रहा है।

सभी विद्यार्थियों ने तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन किया। और अभूतपूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति थी।

किसी भी शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए संपर्क करे, कवि जैन वीरेंद्र विद्रोही, 6306127196

 

 

समस्त शिक्षकगण द्वारा तीर्थ क्षेत्र की व्यवस्था की जमकर तारीफ की एवं हर्ष व्यक्त किया। सभी मौजूद विद्यार्थियों भी क्षेत्र के दर्शन एवं क्षेत्र का अवलोकन कर अभिभूत नजर आए।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *