हाटपिपलिया में ग्रो ग्रास संग्रहण हेतु ई रिक्शा का लोकार्पण किया गया

धर्म

हाटपिपलिया में ग्रो ग्रास संग्रहण हेतु ई रिक्शा का लोकार्पण किया गया
हाटपिपलिया
जीव दया परोपकार के क्षेत्र में अग्रणीय दयोदय गोशाला हाटपिपलिया हेतु गो ग्रास संग्रहण हेतु सोमवार को ई रिक्शा का लोकार्पण किया गया।

 

 

परम पूज्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की आशीर्वाद एवं प्रेरणा से सकल दिगंबर जैन समाज हाटपिपलिया के सहयोग से संचालित एवं नगर गौरव मुनि श्री 108 विशाल सागर जी महाराज की प्रेरणा से दयोदय गोशाला पशु सेवा केंद्र गायों के भोजन हेतु एक नई सौगात के रूप में ई रिक्शा आपके द्वार योजना का शुभारंभ 5 फरवरी 2024 सोमवार को किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में समाजसेवी रुचि टोंग्या द्वारा मंगलाचरण किया गया।

स्वागत भाषण देते हुए गौशाला केंद्र के संचालक पवन टोंग्या गोशाला के विषय में सभी को बताया ।
मौजूद सभी अतिथियों ने व पधारे हुए समस्त जन ने इस अनुपम कार्य की सराहना की। जहा जहा भी यह रिक्शा पहुंचा सभी ने मुक्त हस्त से बढ़-चढ़कर गो ग्रास के रूप में दान दिया।
इस आयोजन में श्री अरुण राठोर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, श्री महेंद्र यादव, श्री भुजराम जाट, , श्री रमेशचंद जायसवाल, , श्री राजेंद्र कुलथिया, श्री सुभाष पाटनी, श्री कचरुमल गंगवाल, श्री देव कुमार छाबड़ा, श्री पवन चांदवाड़, श्री अशोक छाबड़ा,आदि मौजूद रहे। 
अलौकिक आयोजन का संचालन राजेंद्र बज द्वारा किया गया।
प्रतिदिन यह है गाड़ी नगर की सभी एरिया में जाएगी और गौ ग्रास संग्रहण करेगी। 
गुरुवर विशाल सागर जी महाराज की प्रेरणा से , सभी गौ सेवकों ,सकल दिगंबर जैन समाज, जन-जन के सहयोग तथा व्यवस्थापक पवन टोंगिया के अथक प्रयासों से यह योजना प्रारंभ की गई है। दयोदय गौशाला हाटपिपलिया को इससे पूर्व देवास जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *