सकल जैन समाज घाटोल ने रात्रि में विवाह समारोह पर मुनि श्री विमल सागर महाराज संघ की प्रेरणा से लगाया प्रतिबंध
घाटोल
विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 विमल सागर जी महाराज संघ का वर्षा योग भव्यता के साथ हो रहा है।
वही पूज्य श्री की अमृतवाणी के साथ पूज्य मुनि भाव सागर जी महाराज धर्म सागर जी महाराज आनंद सागर जी महाराज के सानिध्य में लोग धर्म अर्जुन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पूज्य मुनि संघ की प्रेरणा से एक सराहनीय वह प्रेरणास्पद कार्य करते हुए सकल दिगंबर जैन समाज घाटोल में बासपूज्य दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नगर सेठ राजमल जैन और समाज की मौजूदगी में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा मंथन करने के बाद आवश्यक निर्णय लेते हुए समाज जनों ने रात्रि में होने वाले विवाह समारोह एवं रिसेप्शन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय सर्वसम्मति से दिया इसके साथ ही समाज जनों ने दिन में ही भोजन करने का निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित किया।

साथ ही नगर सेठ ने आगामी दिनों में समस्त नियम वाली बनाकर सामाजिक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जारी करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस ऐतिहासिक निर्णय की सभी ने सराहना की है निश्चित रूप से घाटोल समाज द्वारा दिया गया निर्णय सराहनीय है साथी एक प्रेरणा देता है आज की भौतिक का में प्रीवेडिंग, आदि जैसे कई ऐसे कार्य हैं जो समाज को दूषित कर रहे हैं ऐसे निर्णय हर समाज को लेना चाहिए ताकि समाज गतिशील रहे एवं समाज में विकृतियां वह दोषपूर्ण कार्य न हो सके।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
