पंचकल्याणक प्रतिष्ठा तीव्र पुण्य का फल इसमें सभी को सहभागी बनना चाहिए आर्यिका आर्षमती माताजीयुगल दिगम्बर जैन मुनि शुभानंद व ध्रुवानंद महाराज का कामां में हुआ प्रवेश
कामां
कामां के विजयमती त्यागी आश्रम में विराजमान आचार्य ज्ञान सागर महाराज की सुशिष्या आर्यिका 105 आर्ष मति माताजी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव नगर में होना बड़े तीव्र पुण्य का फल है इसमें सभी को सहभागी बनना चाहिये और युवाओं को अपनी शक्ति से अधिक सहयोग हेतु हर समय बिना किसी बुलावे के तैयार रहना चाहिये।
आर्यिका माताजी ने अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद,मित्र मंडल,धर्म जागृति संस्थान के पदाधिकारियों व युवाओं को आशीर्वाद देते हुए आगामी 28 फरवरी से आयोजित

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु संकल्प दिलाते हुए कहा कि यह महोत्सव आपके जीवन काल में पता नहीं दुबारा हो या ना हो इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आपकी जिम्मेदारी है।







सभी युवाओं ने हर्षनाद के साथ संकल्प लेते हुए कहा कि ये हमारा व नगरी का परम सौभाग्य है जो इतना बड़ा भव्य आयोजन हमारे जीवनकाल में हो रहा है और हम इसमें सहभागी बन रहे हैं।

युगल दिगम्बर मुनि का कामां में हुआ प्रवेश
आचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य युगल मुनि शुभानंद महाराज व धुर्वानंद महाराज का कामां के विजयमती त्यागी आश्रम में प्रवेश हुआ तो पूर्व में विराजमान आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ ने भावभीनी आगवानी कर मंगल प्रवेश कराया।

भक्तामर महाअर्चना कल पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सानंद व निर्विघ्न पूर्ण हो उसके लिए शांतिनाथ दिगंबर जैन दीवान मंदिर में मुनि व आर्यिका संघ सानिध्य 24 मंडलीय भक्तामर महाअर्चना का आयोजन 2 फरवरी को प्रातः पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
