पूज्य मुनि द्वय गुरु चरणों से कुछ ही दूर
दमोह
पूज्य मुनि द्वय विनीत सागर महाराज व चद्रप्रभ सागर महाराज बस अब गुरु चरणों से कुछ ही दूर है जी हां पूज्य संघ का मंगल आगमन संध्या बेला में कुडलपुर के प्रवेश द्वार दमोह नगर में हुआ। 28km का किया पदविहार पूज्य मुनि द्वय ने 28 km का पदविहार ऐसी भीषण शीतलहर में किया जो सचमुच अभूतपूर्व है। पूज्य मुनि संघ नन्हे मंदिर में विराजमान है। वही रामगंजमडी नगर के सिद्धार्थ बाबरिया, आकाश बागडिया, व संयम काला ने लिया आशीष व मुनि संघ के साथ पद विहार में सलग्न रहकर धर्म लाभ लिया। अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
