मुनिश्री संघ की आगवानी में नगरवासियो ने बिछाये पलक पावड़े, विधायक श्रीचंद कृपलानी ने लिया आशीर्वाद

धर्म

मुनिश्री संघ की आगवानी में नगरवासियो ने बिछाये पलक पावड़े, विधायक श्रीचंद कृपलानी ने लिया आशीर्वाद

निंबाहेड़ा।
आदर्श कॉलोनी स्थित दिगंबर शांतिनाथ जिनालय की महाप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के निमित्त आए मुनिश्री विमलसागर महाराज संघ की आगवानी मे नगरवासियों ने पलक पांवड़े बिछाकर भावभीनी आगवानी की।

 

समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार गुरुवार को दोपहर मे उदयपुर रोड स्थित सुरभि गार्डन की ओर से निंबाहेड़ा के अहिंसा सर्किल पर नगर आगमन पर दिगंबर संत श्री विमल सागर जी, अनंत सागर जी, धर्म सागर जी और भावसागर जी महाराज का उपस्थित जन समुदाय ने अगवानी कर आशीर्वाद लिया।

मुनिवृंदो का विभिन्न जगहों पर पाद प्रक्षालन कर श्रद्धालुओं ने अपनी अपार भक्ति व आस्था प्रकट की. अहिंसा सर्किल से स्वागत जुलूस के रूप में भक्ति गीत के साथ साथ धर्मावलंबियो ने नगर के मुख्य मार्गो और बाजारों को धर्ममय बना दिया।

 

मुनिराजो को स्थानीय सरावगी गली स्थित आदिनाथ जिनालय के दर्शन उपरांत आदर्श कॉलोनी के मांगलिक भवन लाया गया जहाँ सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित धर्मसभा में मुनिवृंदो का विविध समाजजनो एवम संस्थाओं द्वारा श्रीफल समर्पित कर भावभीनी आगवानी की।

 

साथ ही विहार सेवा समिति द्वारा सराहनीय सेवाएं दी गईं. इधर, मेवाड़ प्रेस क्लब के तत्वावधान में नगर के मीडियाकर्मियों ने भी महाराणा प्रताप कॉम्प्लेक्स पर मुनियों का प्रासुक जल से पद प्रक्षालन कर अपनी आत्मीयता को परिलक्षित किया। मांगलिक भवन में आयोजित धर्मसभा में दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष सुशील काला और महामंत्री मनोज पटवारी की अगुवाई में विविध समाज के पदाधिकारियों सहित विधायक श्री चन्द कृपलानी, वंडर सीमेंट समूह के विमल पाटनी, निर्मल जैन यूनिट हेड नितिन जैन, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जैन पत्रकार महासभा संयोजक मनोज सोनी, मेवाड़ प्रेस क्लब से मदननाथ सोनिगरा, एस.एस.अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, राकेश पहाड़िया, नरेश मेनारिया, दिलीप पारख, दिलीप बक्सी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवम् समाज जनों ने श्री फल अर्पित कर मुनि संघ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *