बाजार नंबर 1के व्यापार मंडल द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं वार्ड पार्षद का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह में सहयोग हेतु किया अभिनंदन एवं जताया आभार

राज्य

बाजार नंबर 1के व्यापार मंडल द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं वार्ड पार्षद का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह में सहयोग हेतु किया अभिनंदन एवं जताया आभार
रामगंजमंडी
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उत्सव सभी जगह मनाया गया बाजार नंबर एक को प्रशासनिक सहयोग भरपूर मिला एवं नगर पालिका एवं वार्ड पार्षद का पूर्ण सहयोग मिला।

इस हेतु बाजार नंबर एक के व्यापारियों द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीमान दीपक नागर एवम एवं वार्ड पार्षद अखिलेश मेडतवाल के विशेष सहयोग हेतु उनका आभार जताया एवं उनका माल्यार्पण के साथ राम दरबार का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

मौजूद सभी व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी श्री दीपक नागर, एवं पार्षद अखिलेश मेडतवाल की जमकर तारीफ की।


काफी समय तक इन दोनों ने व्यापारियों से चर्चा भी की एवं राम महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की जमकर तारीफ की

 

साथ ही आगे भी प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी प्रदान किया अधिशासी अधिकारी ने कहा की बाजार नंबर एक की एकता एवं समर्पण व वह अभूतपूर्व आयोजन की सराहना रामगंज मंडी नगर ही नहीं संपूर्ण देश में हो रही है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *