सेवा भावी व्यक्तित्व कलम की लेखनी के धनी पत्रकार श्री महावीर जैन सरावगी खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज जिला बूंदी के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित
बूंदी
सेवा भावी व्यक्तित्व संत सेवा में समर्पित कलम की लेखनी के धनी जैन गजट के संवाददाता नैनवा के महावीर कुमार जैन सरावगी रविवार को हुए चुनाव में खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज जिला बूंदी का महामंत्री निर्वाचित किया गया। उनके उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी में हर्ष है।
एक परिचय महावीर जैन सरावगी के जीवन कृतित्व पर
यदि उनके जीवन पर हम प्रकाश डालें तो वे कही धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, साथ ही आचार्य धर्म सागर जी महाराज गंभीरा की कमेटी में प्रचार मंत्री का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। एवम दिगंबर जैन 20 पथ समाज के कार्यकारिणी मे प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री है। अनेक पदों पर रहते हुए कार्य करते हुए श्री जैन इससे पूर्व खंडेलवाल सरावगी समाज जिला बूंदी में पूर्व की कार्यकारिणी उप मंत्री पद पर कार्यरत रहे। साथ ही एक उत्कृष्ट पत्रकार भी हैं और वर्षों से जैन गजट के संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
संत सेवा में समर्पित जैन नैनवा की धरा पर साधु संत आने पर इनकी भूमिका अग्रिम रहती है।

व्यवहार कुशलता के धनी की सभी के बीच एक अनोखी पहचान है। सभी समाज बंधुओ के दुख दर्द में यह सदैव खड़े रहते हैं। जो इनकी विश्वसनीयता को दर्शाता है। इनके कार्य में दूरदर्शिता परिलक्षित
होती है और ठोस निर्णय लेने के लिए यह हमेशा जाने जाते हैं। इसी का परिणाम रहा की इन्हे रविवार को खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज जिला बूंदी के चुनाव में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। उनके चुने जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का ताता सा लगा हुआ है। श्री जैन को एक अच्छा एवं कुशल मार्गदर्शन भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
