दुनिया में सबसे कीमती चीज समय है आदित्य सागर महाराज
बड़ी सादड़ी
दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए आदित्य सागर महाराज ने कहा कि मांगने वाला नहीं देने वाला बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगने वाले से तो हवा भी दूर होकर निकल जाती है।
महाराज श्री ने दुनिया की सबसे कीमती चीज समय को बताते हुए प्रेरणा दी की जिस परिवार ने हमारे लिए अपना अमूल्य समय न्योछावर कर दिया, जिन गुरुओं ने हमें संस्कृत किया उनकी सेवा के लिए हर समय तैयार रहें।





महाराज श्री कटाक्ष किया कि दोनों हाथ से कमाते हो लेकिन सुकून से तुम्हें एक हाथ से भी नहीं खा पा रहे हो। और संतों को देखो दोनों हाथ से नहीं कमाते लेकिन दोनों हाथों से सुकून से कहते हैं। इस शब्द का भावार्थ समझते हुए महाराज श्री ने कहा की कामना कभी महत्वपूर्ण नहीं होता है सुकून से खाना महत्वपूर्ण होता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
