पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को 20 मार्च को खाटू श्याम की निशान यात्रा में आने हेतु दिया गया निमंत्रण

धर्म

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को 20 मार्च को खाटू श्याम की निशान यात्रा में आने हेतु दिया गया निमंत्रण
रामगंजमंडी
श्याम फाउंडेशन हर वर्ष फाल्गुनी एकादशी को खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा का आयोजन करता है जो बहुत ही भव्यता के साथ संपन्न होती है।

 

 

यह निशान यात्रा बहुत ही भव्य रूप लेती है। श्याम भक्त प्रतिवर्ष निशान यात्रा को बहुत ही भव्यता के साथ इस यात्रा का आयोजन करते हैं। इस यह निशान यात्रा 20 मार्च 2024 को निकाली जा रही है।


इस हेतु झालावाड़ पहुंचकर श्याम फाउंडेशन के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया को इस निशान यात्रा में आने हेतु निमंत्रण दिया।

 

निमंत्रण पर श्रीमती राजे बहुत ही गदगद दिखाई दी और मुस्कान के साथ उन्होंने फाउंडेशन के परिवार सदस्यों को 20 मार्च को आने हेतु अपना आश्वासन प्रदान किया। सभी जानते हैं कि राजे का रामगंजमंडी नगर से विशेष लगाव रहा है। श्याम फाउंडेशन के सदस्यों को श्रीमती राज्य ने कहा कि मेरा रामगंज मंडी से पुराना रिश्ता रहा है।

एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *