आध्यात्मिक स्तर हमेशा सामाजिक स्तर से ऊंचा रहता है ।मुनि श्री प्रणीत सागर महाराज। 
इंदौर आचार्य श्री108 विशुद्ध सागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रणीत सागर महाराज वैशाली नगर इंदौर में विराजित हैं। प्रातः कालीन धर्म सभा में उपदेश में बताया कि त्रिशुद्धि पूर्वक विशुद्धता करके अपने भावों को संभालना होगा, तब भव सुधर जाएगा ।ज्ञान सुधरेगा तो ध्यान सुधर जाएगा। हर प्राणी को द्रव्यों का चिंतन करना होगा आपके भाव शुद्ध है या अशुद्ध ,नयन बंद होने के पहले सम्यक चयन होना चाहिए ।जीवो को परिणाम में विकृति से बचना चाहिए।
सुभाष पाटनी ,राजेश पांड्या,देवेंद्र छाबड़ा, राजेश पंचोलिया अनुसार मुनि श्री ने बताया कि आपके अनेक कमरों के महल ,मकान , कोठी में प्रतिदिन साफ सफाई नहीं होने से जीवों की उत्पत्ति और विराधना होती है जिन संतानों के लिए आप कमरे बनाते हैं एक दिन वही आपको छोड़कर अन्य मकानों में चले जाते हैं ।मुनिश्री ने बताया कि आध्यात्मिक स्तर हमेशा सामाजिक स्तर से ऊंचा रहता है । सामान्य ज्ञान का अवलंबन लेकर केवल ज्ञान होने पर श्री की प्राप्ति होती है श्री की प्राप्ति से ज्ञान और और आत्मा से आठ कर्मों को पृथक कर जीव, आत्मा सर्व प्रकाशक बन जाती है ।प्रकरण को स्पष्ट करते हुए मुनिश्री ने बताया कि साधना से भावों को नियंत्रित करना चाहिए अब ज्ञानी चरित्रवानो की जरूरत है । सात परम स्थान की चर्चा कर मुनि श्री ने बताया कि सात फेरे ही क्यों लिए जाते हैं सात फेरे सांकेतिक है की पुरुष महिला को सजातीय उच्च कुल का गृहस्थ होकर निष्क्रमण दीक्षा लेने पर स्वर्ग में सुरेंद्र पद के बाद चक्रवती पद मिलता है,फिर तीर्थंकर पद से सिद्धत्व की प्राप्ति होती है समाज को धार्मिक पाठशालाओं के माध्यम से तत्व चिंतन आध्यात्मिक ज्ञान की बहुत जरूरत है। मुनि श्री ने जिन मंदिरों के अभिलेखों की , प्राचीनताकी ,सुरक्षा पर गंभीरता की जरूरत बताई। मुनि श्री ने बताया कि खेत में बीजारोपण के बाद आने वाली फसल की सुरक्षा बागड़ बाड़ी लगाने से होती है ।यदि बाड़ी नहीं होती है तो फसल नष्ट हो जाती है इस प्रकार स्वयं के आत्मा की सुरक्षा के लिए तप ,संयम, व्रत नियम ,की बाढ़ रूपी सुरक्षा जरूरी है तभी आपकी आत्मा कर्मों से सुरक्षित रहेगी ।प्रवचन के समापन में मुनिश्री ने संस्कृति,साहित्य ,पुरातत्व, धार्मिकता ,आध्यात्मिकता और प्राचीनता को सुरक्षित रखने की महती आवश्यकता बताई । मुनि श्री को सुदामा नगर दिगम्बर मंदिर आगमन हेतु, पदम मोदी,सहित अनेक भक्तो ने निवेदन किया।राजेश पंचोलिया से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
