भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का विज्ञा तीर्थ गुन्सी में हुआ मंगल प्रवेश मंगल आगमन पर दूरदराज से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

धर्म

भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का विज्ञा तीर्थ गुन्सी में हुआ मंगल प्रवेश मंगल आगमन पर दूरदराज से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज भारतवर्ष के तत्वावधान में मंगलवार को भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध का सहस्त्र कूट जिनालय विज्ञा तीर्थ गुन्सी में गाजेबाजे के साथ मंगल प्रवेश किया। आर्यिका माताजी के सहस्त्र कूट मंदिर गुन्सी मे मंगलवार को मंगल पदार्पण को लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम बेंडबाजो के द्वारा नाचते गाते हुए जुलूस रवाना हुआ।

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के मंगल प्रवेश का जुलूस गुन्सी गांव से रवाना होकर विज्ञा तीर्थ क्षेत्र पहुंचा जहाँ आर्यिका श्री ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए। आर्यिका संध का क्षेत्र पर पहुंचने पर कमेटी द्वारा पादप्रक्षालन करके अगुवानी की।

 

जुलूस में कमेटी एवं महिला मण्डलों द्वारा रंगोलियां करके पुष्पवृष्टि की गई।इसके बाद जुलूस धर्म सभा में विसर्जित हुआ जहां गणाचार्य विराग सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन महावीर प्रसाद पराणा नरेश बनेठा हेमंत जैन महावीर प्रसाद छाबड़ा सुनील भाणजा एवं विजय गंगवाल ने किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ एवं मंगलाचरण संगीतकार जितेन्द्र जैन जयपुर संगीत सम्राट अजीत काला गायक विमल जौंला एवं महिला मण्डल एवं नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया। इस अवसर पर गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित किया। मंगल प्रवेश कार्यक्रम में आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का पादप्रक्षालन करने का सौभाग्य सीमा जैन शकुंतला छाबड़ा सुनीता बड़ागांव शशी सोगानी पिंकी कठमाणा यामिनी छाबड़ा अनिता गोयल सुनीता दहलोद रितु चंवरिया बबीता जैन सहित चाकसू एवं जयपुर की उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों को सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

 

 

जौंला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सहस्त्र कूट जिनालय मंदिर में गुरु भक्ति के साथ आरती की। कार्यक्रम का संचालन पण्डित विमल बनेठा ने किया। इस दौरान आर्यिका श्री के साथ साथ पद विहार में चलने वाले एवं व्यवस्था संभालने वाले संधपति श्रावको का कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुनील भाणजा हितेश छाबड़ा विमल सोगानी महेश मोठूका संजय सोगानी तरुण जैन सहित कई लोग मौजूद थे।

संकलित जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *