निवाई में विमल पाटनी जौंला को उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानितजैन समाज में खुशी की लहरबधाई देने वालो का तांता लगा
निवाई :
निवाई में उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर समाजसेवी एवं परमार्थ सेवा के साथ साथ धर्म का प्रचार प्रसार करने पर जैन समाज के प्रवक्ता विमल पाटनी जौंला पुत्र सुरजमल पाटनी को सम्मानित किया गया जिसमें जैन समाज एवं अनेक समाज के लोगों ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नवनिर्वाचित विधायक रामसहाय जी वर्मा, एस डी एम समन्दर सिंह जी भाटी नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप जी ईसरानी, पंचायत समिति प्रधान रामवतार जी लांगडी़ आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने विमल जौंला को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परम पूज्य वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री पदमनन्दी जी महाराज, वैज्ञानिक धर्माचार्य आचार्य श्री कनकन्दी जी महाराज, परम पूज्य वात्सल्य वारिधि जैन संत आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज राष्ट्रीय स्तर के संत गणाचार्य विराग सागर जी महाराज, राष्ट्रीय संत आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज, गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी, गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी, गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी, चारित्र चन्द्रिका गणिनी आर्यिका प्रज्ञामति माताजी, आर्यिका चेत्यमति माताजी, सहित अनेक दिगम्बर जैन मुनि आर्यिकाओं ने आशीर्वाद प्रदान किया।
इस उपलक्ष्य पर जैन समाज के अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल मंत्री महावीर प्रसाद पराणा बड़ा जैन मंदिर अध्यक्ष विनोद जैन पांडया मंत्री महेन्द्र चंवरिया अग्रवाल मंदिर अध्यक्ष प्रेमचंद जैन मंत्री मुकेश बनेठा विज्ञा तीर्थ कमेटी अध्यक्ष अनिल बनेठा कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन अशोक कटारिया राकेश संधी त्रिलोक रजवास विमल बड़ागांव कमल खण्देवत अतुल ठोलिया अशोक बिलाला महावीर प्रसाद छाबड़ा विष्णु बोहरा पारस पहाड़ी मनोज पाटनी जितेन्द्र चंवरिया बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक मैनेजर पंकज जैन नरेश बड़ागांव त्रिलोक सिरस शंभु कठमाणा हुकमचंद जैन अशोक सोगानी मूलचंद त्रिलोक चंद जैन सहित अनेक समाज के लोगों द्वारा एवं संस्थाओ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई एवं बधाई देकर शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार उपखण्ड मुख्यालय निवाई में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विधायक रामसहाय जी वर्मा एस डी एम समन्दर सिंह जी भाटी नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप जी ईसरानी पंचायत समिति प्रधान रामवतार जी लांगडी़ ने 41 अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं 21 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
