*पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कामां की तैयारियां हुई प्रारंभ लगने लगा डोमआगामी 28 फरवरी से होगा भव्य आयोजन*

धर्म

*पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कामां की तैयारियां हुई प्रारंभ लगने लगा डोमआगामी 28 फरवरी से होगा भव्य आयोजन*
कामां
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कामा के तत्वाधान में जैन आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आगामी 28 फरवरी से 4 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारीयां कोट ऊपर स्थित कामसेन स्टेडियम में प्रारंभ हो गई।जयपुर से आये टेंट का डोम लगना हुआ प्रारम्भ तो जैन समाज भी तैयारियों में जुट गयी है।

 

 

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि सात दिवसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन प्रथम गणिनी आर्यिका विजय मति माताजी की जन्म भूमि पर 27 फरवरी को मेहंदी हल्दी कार्यक्रम से प्रारंभ हो जाएगा।

28 फरवरी से पंचकल्याणक की मूल क्रियाएं घटयात्रा,

झंडारोहण,पांडाल उद्धघाटन के साथ पण्डित महावीर प्रसाद शास्त्री गींगला सलूम्बर के निर्देशन में प्रारम्भ होगा। 1 मार्च को जन्माभिषेक का भव्य जुलूस कामां के विभिन्न मार्गो से निकाला जाएगा तो वहीं अनेकों झांकियां, बैंड,बुग्गी,हाथियों पर विराजमान इंद्र आदि आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

 

कार्यक्रम में अनेकों गणमान्य अतिथियों व राजनेताओं के आने की संभावना है। प्रतिदिन कार्य व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है तो वही युवा वर्ग अति उत्साहित नजर आ रहा है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *