कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुष्पगिरी तीर्थ पहुंचकर आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का लिया आशीर्वाद एक व्यक्ति दीक्षा लेता है तो वह अपने स्वयं के अंदर परमात्मा की खोज करता है पुष्पदंत सागर महाराज
पुष्पगिरी तीर्थ
पंचकल्याणक बेला में आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज ने दीक्षा का महत्व बताया उन्होंने कहा कि दीक्षा का अर्थ अग्नि परीक्षा देना होता है।
उन्होंने ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति दीक्षा लेता है तो वह अपने स्वयं के अंदर परमात्मा की खोज करता है। इसीलिए दूसरों की दृष्टि में आप कितने अच्छे हैं यह महत्वपूर्ण नहीं होता है। आप अपनी दृष्टि में अच्छा आप अपनी दृष्टि में आपको अपनी दृष्टि में अच्छा होना चाहिए।

दीक्षा कल्याणक विरक्ति का महोत्सव है प्रज्ञा सागर महाराज
इस अवसर पर तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज ने भी दीक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि दीक्षा कल्याणक विरक्ति का महोत्सव होता है। उन्होंने कहा कि यदि राग नहीं छूटा तो दीक्षा का कोई महत्व नहीं होता है। उन्होंने कहां की वैराग्य बहुत टेढ़ी खीर नही है, बस प्रज्ञा को जगाने की जरूरत है।




पंचकल्याणक महोत्सव की बेला में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पहुंचकर आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज एवं समस्त संघ का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर
पंचकल्याणक समिति द्वारा उनका अभिनंदन भी किया गया। दर्शन उपरांत सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि गुरुवर के मंगलकारी विचार सुनकर मन असीम आध्यात्मिक शांति से भर गया। अनन्य स्नेह के लिए समाजजनों का हृदय से आभार।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
