कामकुमार नंदी जी महाराज की निर्मम हत्या के बाद आचार्य श्री गुणधरनंदी महाराज ने जैन साधुओं की सुरक्षा की मांग को लेकर किया अनशन शुरू
बेलगाम
कामकुमार नंदी महाराज की निर्मलता के साथ हत्या कर देने के बाद संपूर्ण में जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है इसके चलते बेलगांव में विधानसभा भवन के बाहर 5000 से अधिक लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए धरना दिया।
इसके चलते गुणधर नंदी महाराज की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है महाराज श्री ने सरकार से मांग की है कि जब तक कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री गृहमंत्री कर्नाटक में जैन साधुओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध नहीं होते और तब तक लेकर कर नहीं दे देते तब तक आमरण अनशन करेंगे और अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे। नहीं सोमवार को चिकोड़ी में 10000 लोगों के पहुंचकर सरकार से मांग करेंगे।
ऐसे निर्मम कृत्य के लिए आचार्य लोकेश मुनि ने जैन समाज को जागृत होने की अपील की है और कहा जानू अब तो जागो उन्होंने कहा कब तक दिगंबर सितंबर करते रहोगे अब तो एक स्वर में जैनियों एक होकर आवाज उठाओ जब तक एकजुट होकर स्वर नहीं उठाओगे हमारे संतों का हमारे तीर्थों की रक्षा का एक नया प्रश्न खड़ा हो जाएगा। उन्होंने भावूक होकर कड़े शब्दों में कर्नाटक के राज्यपाल मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम हमारे साधु-संतों की रक्षा के लिए मजबूती से कड़े से कड़े कदम उठाएं।
उन्होंने अमेरिका का जिक्र करते हुए बताया कि अमेरिका में सब जैन एकजुट है सब एक छत के नीचे दिगंबर श्वेतांबर सभी जैन मतावलंबियों की आवाज वाइट हाउस तक भी सुनाई देती है। भारत में हम बटे हुए हैं इसलिए हमारी आवाज कट रही है। अब तो जागो हम एकजुट होंगे तभी हमारे तीर्थों और साधु-संतों की रक्षा होगी। हत्या के विरोध में एकजुट होकर खड़े हो जाओ
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी
