*संविधान ही महान है :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी*
गुंसी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी (राज.) में विराजमान गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने गणतंत्र दिवस पर संविधान का महत्व बताते हुए कहा कि – यह भारतीय संविधान हमें विश्व एकता का संदेश देता है। जिसकी प्रस्तावना का वाक्य ही हम भारत के लोग…. से शुरू होता है, जिसे जनता के दम पर ही गणतंत्र या रिपब्लिक कहा जाता है।
इस दिन राजधानी दिल्ली में आकर्षक परेड़ होती है।



पूरे राष्ट्र की बहुलवादी लोकतांत्रिक संस्कृति की झांकी भी राजपथ पर जुलूस की शक्ल में दिखती है। देश की सैन्य शक्ति का भी भव्य प्रदर्शन होता है। यह भी एकता का ही प्रतीक है। आजादी के आंदोलन के मूल्यों-संस्कारों के आधुनिक संदर्भ और परिवेश बदल रहे हैं। इसे इस रूप में भी समझा जा सकता है कि ये बापू का जमाना नहीं है जो किसी आश्रम से भी चंद पंक्तियां लिखकर पूरे देश को एकजुट कर सकते थे। इस बदलते परिदृश्य में जब युवाओं की लगभग आधी से ज्यादा आबादी वाला युवा भारत आने वाले समय में महाशक्ति बनने को तैयार हैं, हमें अपनी राष्ट्रीय धरोहर, जड़ों से भटकने की प्रवृत्ति से बचना होगा, क्योंकि यही लोकतांत्रिक-बहुलवादी संस्कृति ही हमारी राष्ट्रीय पूंजी है, चेतना है।
नरेश बनेठा वालों ने क्षेत्र पर पहुंचकर पूज्य गुरु मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और विज्ञातीर्थ क्षेत्र का अवलोकन किया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
