बाबा रामदेव महापारणा प्रतिष्ठा महोत्सव में 28 को सम्मेद शिखर तीर्थ आएंगे
पारसनाथ
उग्र तपस्वी साधना महोदधि अंतरमना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज के महापारणा महोत्सव की बेला में योग गुरु बाबा रामदेव 28 जनवरी को सम्मेद शिखर तीर्थ पहुंचेंगे।
आचार्य श्री की उत्कृष्ट तप साधना 557 दिनों की 27 जनवरी को पूरी होगी। देश के कोने कोने से अरे राजनीतिक हस्तियों वह संतो के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि संपूर्ण देश विदेश से 200000 से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही है।
सात दिवसीय आयोजन की बेला में योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा 29 जनवरी की प्रातः बेला में योग सत्र किया जाएगा। यह कार्यक्रम मधुबन जैन ट्रस्ट की ओर से होगा। हो रही तैयारी की जानकारी पतंजलि योग समिति ने मधुबन पहुंच कर ली।
पतंजलि योगपीठ झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास
कुमार, भारत स्वाभिमान न्यास गिरिडीह के जिला प्रभारी
नवीन कांत सिंह, युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य दयानंद जायसवाल, प्रमोद जैन, महेंद्र
बर्णवाल, अरुण कुमार, अतुल जैन, डुमरी के युगल किशोर और दीपक कुमार शामिल थे।टीम ने मधुबन जाकर आयोजन समिति से व्यवस्था की जानकारी ली।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
